BREAKING

Uncategorised

मादक पदार्थ चरस की बिक्री करते 02 आरोपी गिरफ्तार, 50,000/-₹ का 130.370 ग्राम चरस जप्त


रायपुर। पुलिस उप महानिरीक्षक एवं वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक अजय कुमार यादव द्वारा रायपुर पुलिस के समस्त पुलिस राजपत्रित अधिकारियों एवं थाना प्रभारियों को नशे का काला कारोबार करने वाले लोगों के विरूद्ध विशेष अभियान चलाकर इस पर प्रभावी रूप से अंकुश लगाने आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये है। जिस पर समस्त थाना प्रभारियों द्वारा अपने – अपने थाना क्षेत्र में मुखबीर लगाकर लगातार पेट्रोलिंग व सूचना संकलन कर नशे का काला कारोबार करने वाले कारोबारियों के संबंध में सूचना एकत्रित की जा रही है। इसी तारतम्य में दिनांक 31.12.2020 को सायबर सेल की टीम को सूचना प्राप्त हुई कि थाना डी.डी. नगर क्षेत्रांतर्गत बंजारी नगर केन्द्रीय विद्यालय के पास दो व्यक्ति मादक पदार्थ चरस की बिक्री कर रहे है। वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा सायबर सेल की टीम को आरोपियों को रंगे हाथ पकड़ने हेतु आवश्यक दिशा निर्देश दिये गये। जिस पर वरिष्ठ अधिकारियों के निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा उक्त स्थान पर जाकर व्यक्तियों को चिन्हांकित किया गया। टीम द्वारा व्यक्तियों से बातचीत करने का प्रयास करने पर वे दोनों भागने का प्रयास करने लगे जिस पर टीम द्वारा घेराबंदी कर दोनों को पकड़ा गया। पूछताछ में व्यक्तियों ने अपना नाम नवीन वर्मा निवासी बंजारी नगर डी डी नगर रायपुर एवं शेख सरफराज निवासी संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर का होना बताया। टीम द्वारा व्यक्तियों की तलाशी लेने पर उनके पास एक डिब्बे में मादक पदार्थ चरस रखा होना पाया गया। जिस पर दोनों आरोपियों के कब्जे से कुल 130.370 ग्राम चरस कीमती लगभग 50,000/- रूपये जप्त कर आरोपियों को अग्रिम कार्यवाही हेतु थाना डी.डी. नगर के सुपुर्द किया गया। आरोपियों के विरूद्ध थाना डी.डी. नगर में अपराध क्रमांक 01/21 धारा 21बी नारकोटिक्स एक्ट का अपराध पंजीबद्ध किया गया। आरोपियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया। गिरफ्तार आरोपियों से इस काले कारोबार में जुड़े अन्य कारोबारियों के संबंध में विस्तृत पूछताछ की जा रही है, इस काले कारोबार से जुड़े जो भी नाम सामने आएंगे उन सबके विरूद्ध कार्यवाही की जाएगी। नशा का कारोबार करने वाले कारोबारियों के विरूद्ध रायपुर पुलिस का यह अभियान लगातार जारी रहेगा।

गिरफ्तार आरोपी –

  1. नवीन वर्मा पिता बहुर सिंह वर्मा उम्र 26 साल निवासी बंजारी नगर डी डी नगर रायपुर।
  2. शेख सरफराज पिता शेख सिराज उम्र 27 साल निवासी सिरत मैदान के पास संतोषी नगर टिकरापारा रायपुर। आरोपियों को गिरफ्तार करने में सायबर सेल रायपुर से प्र.आर. ईरफान खान, संतोष सिंह, कुलदीप द्विवेदी, आर. मोह. सुल्तान एवं संतोष सिन्हा की महत्वपूर्ण भूमिका रहीं।

Related Posts