रायपुर। छत्तीसगढ़ लोक सेवा आयोग के सदस्य के पद पर आईएएस रीता शांडिल्य को नियुक्त किया गया है। सेवानिवृत आईएएस रीता शांडिल्य सीजीपीएससी के अध्यक्ष के कर्तव्यों का भी पालन करेंगी। इसे लेकर राज्य सरकार ने अधिसूचना जारी कर दी है। रीता शांडिल्य 2002 बैच की अफसर थी।
पीएससी चेयरमैन का पद काफी दिनों से खाली था। चेयरमैन पद पर स्थायी नियुक्ति नहीं होने की वजह से नियुक्ति कैलेंडर में भी काफी विलंब हो रहा था।
अब चेयरमैन की नियुक्ति के बाद उम्मीद है कि जल्द ही सब कुछ आयोग में सुचारू हो जायेगा।
















