BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

बागमती एक्सप्रेस मालगाड़ी से टकराई: छः डिब्बे पटरी से उतरी, दो बोगी में लगी आग, कई यात्री घायल, कई ट्रेन के बदले गए रूट

बागमती एक्सप्रेस के मालगाड़ी से टकराने की घटना सामने आई है। ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर के बाद छह कोच पटरी से उतर गए। हादसे में घायल लोगों को अस्पताल में भर्ती कराया गया है। मालगाड़ी से टक्कर के बाद मौके पर आग भी लग गई…

 

चेन्नई (ए)। तमिलनाडु के तिरुवल्लूर जिले में एक ट्रेन हादसा सामने आ रही है। जानकारी के अनुसार मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस (बागमती एक्सप्रेस) एक मालगाड़ी से टकरा गई। हादसे के बाद बागमती एक्सप्रेस के छह कोच नीचे उतर गए। इसमें दो कोच में आग लग गई। हादसे में अभी तक कोई जनहानि सामने नहीं आई है। घायलों को अस्पताल में भर्ती कराया जा रहा है। तिरुवल्लूर पुलिस ने एक बयान में कहा है कि ट्रेन मैसूर से पेरम्बूर होते हुए दरभंगा जा रही थी। यह पैसेंजर ट्रेन तिरुवल्लूर के पास कवारप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर खड़ी एक मालगाड़ी से टकरा गई। रेलवे अधिकारी दुर्घटनास्थल पर पहुंच गए हैं। यह घटना रात साढ़े आठ बजे हुई।

रेलवे के अनुसार ट्रेन और मालगाड़ी की टक्कर में कुछ यात्री घायल हुए हैं। अधिकारियों के अनुसार कावरापेट्टई में बागमती एक्सप्रेस ट्रेन के एक खड़ी मालगाड़ी से टकराई। एक्सप्रेस ट्रेन ने आठ बजकर 27 मिनट पर पोन्नेरी स्टेशन पार किया था। इसके बाद चालक दल को अचानक तेज झटका लगा। ट्रेन के लूपलाइन में जाने के बाद यह मालगाड़ी से टकरा गई। पोन्नेरी के पास स्थित कावरापेट्टई, तिरुवल्लूर जिले में चेन्नई के निकट स्थित है। रेलवे के अनुसार चेन्नई से एक चिकित्सा सहायता ट्रेन और एक बचाव दल घटनास्थल के लिए रवाना हो गया है।

पुलिस ने बताया कि बचाव दल तथा एंबुलेंस मौके पर पहुंच गई हैं। तिरुवल्लूर जिलाधिकारी टी प्रभुशंकर, राज्य के वरिष्ठ अधिकारी और दक्षिण रेलवे के चेन्नई मंडल रेल प्रबंधक (डीआरएम) दुर्घटना स्थल के लिए रवाना हो गए हैं।

इन ट्रेनों के रूट किए गए परिवर्तित

  • 12621 चेन्नई नई दिल्ली एक्सप्रेस
  • 13352 एलेप्पी धनबाद एक्सप्रेस 18190 एर्नाकुलम टाटा एक्सप्रेस
  • 12664 तिरुचिरापल्ली हावड़ा एक्सप्रेस
  • 07696 रामागुंडम सिकंदराबाद स्पेशल
  • 06063 कोयंबटूर धनबाद एक्सप्रेस स्पेशल गाड़ी
  • 13351 धनबाद अलप्पुषा़ एक्सप्रेस
  • 02122 जबलपुर मदुरई एक्सप्रेस
सीपीआरओ दक्षिण पश्चिम रेलवे ने बताया कि ट्रेन संख्या 12578 मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के पोन्नेरी-कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशनों (चेन्नई से 46 किमी) के बीच चेन्नई-गुड्डूर सेक्शन में करीब 8.30 बजे कवरप्पेट्टई रेलवे स्टेशन पर पीछे से मालगाड़ी से टकरा गई। कुल 12-13 डिब्बे पटरी से उतर गए हैं। अभी तक किसी के हताहत होने की खबर नहीं है। सभी घायल यात्रियों को आगे के इलाज के लिए नजदीकी अस्पतालों में ले जाया गया है। दोनों दिशाओं में ट्रेनों की आवाजाही बंद है।
जानकारी के मुताबिक मैसूर-दरभंगा एक्सप्रेस चेन्नई डिवीजन के कवरापेट्टई रेलवे स्टेशन के पास दुर्घटनाग्रस्त हुई है, ट्रेन के इंजन से 6 डिब्बे पटरी से उतर गए, कोई हताहत नहीं, कुछ लोग घायल हुए हैं। वहीं इस हादसे के बाद चेन्नई सेंट्रल से मेडिकल रिलीफ वैन और बचाव दल को रवाना किया गया। जीएम साउथर्न रेलवे डीआरएम चेन्नई डिवीजन और वरिष्ठ अधिकारी घटनास्थल पर जा रहे हैं।
रेलवे पुलिस के अनुसार टक्कर की वजह से इंजन के बगल में खड़ी पार्सल वैन में आग लग गई, जिसे फायर ब्रिगेड ने बुझा दिया। फिलहाल तमिलनाडु पुलिस और एबुंलेंस की कई गाड़ियां मौके पर पहुंच गई हैं।

चेन्नई डिवीजन में हेल्पलाइन नंबर
04425354151
04424354995

 

Related Posts