BREAKING

Uncategorised

गृह मंत्री ने की अपराध अनुसंधान विभाग के कार्यों की समीक्षा, प्रकरणों के निराकरण में तेजी लाने दिए निर्देश


रायपुर। गृह मंत्री ताम्रध्वज साहू ने मंत्रालय महानदी भवन में अपराध अनुसंधान विभाग (सी आई डी) के कार्यों की समीक्षा की। उन्होंने अनियमित वित्तीय कंपनियों के विरुद्ध दर्ज लंबित प्रकरणों के शीघ्र निराकरण ततपरता से करने के निर्देश दिए। गृह मंत्री मंत्री ने मानव तस्करी, अपहरण, गुम व्यक्तियों से सम्बंधित प्रकरणों के निराकरण में भी तेजी लाने के निर्देश दिए। उन्होंने अपराधिक मामलों में न्यायालयों में समय सीमा में जवाबदावा प्रस्तुत करने के भी निर्देश संबंधित अधिकारियों को दिए। गृह मंत्री ने सीआईडी के कार्यप्रणाली में सुधार लाने तथा और बेहतर ढंग से कार्य संचालन के लिए सुझाव देने के भी निर्देश अधिकारीयों को दिए। बैठक में सीआईडी के उप पुलिस महानिरीक्षक सुशील चंद द्विवेदी, विनीत खन्ना एवं हिमानी खन्ना उपस्थित थे।

Related Posts