BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

अंतर्राज्यीय सेक्स रैकेट का भंडाफोड़: रेड कार्यवाही में संदिग्ध अवस्था में 8 लड़की और एक लड़का मिला, अन्य राज्यों की लड़कियां भी शामिल

अंतर्राज्यीय देह व्यापार पर पुलिस की कार्यवाही…मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना पर की गई कार्यवाही…एक मकान में संदिग्ध अवस्था में मिले 1 युवक एवं 8 युवतियां…सभी को गिरफ्तार कर किया गया न्यायालय पेश…

 

बिलासपुर। थाना सरकण्डा क्षेत्रांतर्गत मोपका क्षेत्र में अवैध देह व्यापार की सूचना मिल रही थी। थाना क्षेत्र में मुखबीर तैनात कर पतासाजी किया जा रहा था। आज दिनांक 08.10.2024 को मुखबीर से सूचना मिली कि मोपका के एक मकान में 7-8 लड़कियां दीगर राज्य से आयी हुई हैं, जो देह व्यापार में लिप्त है।

उक्त सूचना के संबंध में सी.एस.पी. (सरकंडा) सिद्धार्थ बघेल के नेतृत्व में निरी तोपसिंह नवरंग व उप निरी. रामनरेश यादव के हमराह में टीम तैयार कर मुखबीर के बताये घर पर रेड कार्यवाही किया गया।

जहां एक मकान में एक युवक एवं 8 युवतियां संदिग्ध अवस्था में मिले जिनसे पूछताछ करने पर गोलमोल जवाब देने लगे। जिन्हे कड़ाई पूर्वक पूछताछ करने पर देह व्यापार हेतु अन्य स्थानों से आना बताये। 8 युवतियों में 2 उत्तर प्रदेश, 1 पश्चिम बंगाल, 1 मध्य प्रदेश और 4 छत्तीसगढ़ की हैं। जिनके विरूद्ध उचित वैधानिक कार्यवाही की गई है।

नाम आरोपी: 01. विकास भोजवानी पिता चंद्रप्रकाश भोजवानी उम्र 39 वर्ष पता मशानगंज थाना सिविल लाइंस बिलासपुर।

देखे वीडियो…

Related Posts