रायपुर। साइंस काॅलेज मैदान में आयोजित सैन्य प्रदर्शनी के दूसरे दिन रविवार को प्रदर्शनी एवं भारतीय सैनिकों के पराक्रम को देखने के लिए भारी भीड़ उमड़ी। भारतीय सेना के भीष्म टी-90 टैंक लोगों के लिए आकर्षण का केंद्र रहा। भीष्म टी-90 टैंक के साथ लोगों ने खूब फोटो खिंचवाए और आर्टिलरी समेत अन्य उपकरणों को करीब से देखकर काफी रोमांचित हुए।
सुबह से ही हर वर्ग के नागरिक डेयर डेविल्स के हैरत अंगेज करतब को देखने के लिए पहुंचे और डेयर विल्स के जवानों बाइक जैसे ही आग के पलटों के बीच से छलांग लगाई, वैसे ही दर्शक दीर्घा में बैठे दर्शकों ने जवानों को अभिवादन किया और खूब तालियां बजाई।
जवानों के सैन्य बैंड और देशभक्ति गीत ने दर्शकों को मंत्रमुग्ध कर दिया। इसके अलावा डेयर डेविल्स ने पेरेलर और डबल क्रांसिंग को देखकर लोग का रोमांच बढ़ गया। डेयर डेविल्स के हैरत अंगेज करतब को लोगों ने खूब पसंद किया और सराहा।
समापन समारोह में शामिल होंगे राज्यपाल रमेन डेका: साइंस काॅलेज मैदान में आयोेजित सैन्य प्रदर्शनी समापन समारोह में मुख्य अतिथि के रूप में राज्यपाल श्री रमेन डेका शामिल होंगे। समापन समारोह का आयोजन 7 अक्टूबर को सुबह 8 बजे होगा।
समापन समारोह के कार्यक्रम की अध्यक्षता उपमुख्यमंत्री अरूण साव करेंगे। इस समारोह में विशिष्ट अतिथि के रूप में सांसद बृजमोहन अग्रवाल, विधायक राजेश मूणत, विधायक गुरू खुशवंत साहेब, विधायक पुरंदर मिश्रा, विधायक मोतीलाल साहू, विधायक इंद्रकुमार साहू, विधायक अनुज शर्मा शामिल होंगे।
















