भिलाई 03। शनिवार को नगर पालिक निगम भिलाई चरोदा क्षेत्र में स्थित पालिका बाजार में उप पंजीयक कार्यालय का उद्घाटन स्थानीय विधायक डोमन लाल कोरसेवाड़ा द्वारा किया गया। वही उद्घाटन कार्यक्रम में बतौर अतिथि नगर निगम भिलाई चरोदा के महापौर निर्मल कोसरे, सभापति कृष्णा चंद्राकर शामिल हुए। नवीन कार्यालय पालिका बाजार भिलाई-3 में भूतल के दुकान क्रमांक-51, 52, 53 में संचालित होगा। नवीन कार्यालय में पंजीयन कार्य 07 अक्टूबर 2024 सोमवार से रजिस्ट्री प्रारंभ होगा। शारदीय नवरात्रि के तीसरे दिन उद्घाटन समारोह में अतिथियों द्वारा सर्वप्रथम भगवन श्रीगणेश जी तैल चित्र पर माल्यार्पण एवं दीप प्रज्ज्वलित कर किया गया।
उपस्थितजनों को संबोधित करते हुए अहिवारा विधायक ने कहा कि यहां पर रजिस्ट्री कार्यालय खुलना यहां के लोगो के लिए उपहार है, सभी के योगदान से संभव हो पाया है। मैं प्रदेश के मुखिया विष्णुदेव साय एवं वित्त मंत्री ओपी चौधरी का धन्यवाद देता हूं की आपने जो ये हमारी मांग पूरी की है, इसके लिए तत्परता दिखाई है वो काबिले तारीफ है। अब हमारे किसान भाइयों का रजिस्ट्री के लिए दुर्ग नही जाना पड़ेगा। मैंने अपने पूर्व के कार्यकाल में व्यवहार न्यायालय मांग की थी, उसके लिए लगातार कोशिश किया और वो व्यवहार न्यायालय यहां खुला। अब इस क्षेत्र में न्यायालय, तहसील कार्यालय, एसडीएम कार्यालय भी खुल गया है इसके लिए भी सभी को बधाई देता हूं।
विधायक ने कहा कि भिलाई 03 में रजिस्ट्री कार्यालय का खुलना प्रगति का संकेत है। भिलाई चरोदा के विकास को हम सब मिलजुल कर पूरा करेंगे। हमारी सरकार में पैसे की कमी नही होगी। आने वाले समय में विकास कार्यों के लिए भरपूर पैसे का उपयोग होगा। सड़क, नाली, भवन बनाने आदि सभी का काम किया जाएगा।
भिलाई चरोदा निगम महापौर निर्मल कोसरे ने कहा कि हमारे यहां के लोगो को रजिस्ट्री के लिए पाटन या दुर्ग जाना पड़ता था, अब किसी को कही जाने की जरूरत नही पड़ेगी। इसके लिए सभी को बधाई देता हूं। इस कार्यालय के लिए हम सभी प्रयासरत रहे हैं, मैंने तत्कालीन मुख्यमंत्री और तत्कालीन कलेक्टर से इस पर चर्चा की थी। कलेक्टर ने बिल्डिंग की शर्त रखी तो मैंने तत्कालीन निगम आयुक्त से चर्चा कर पालिका बाजार के भवन में रजिस्ट्री कार्यालय खुलना चाहिए। मैं इस कार्यालय के सभी स्टॉफ से भी कहना चाहता हूं की रजिस्ट्री कराने आने वाले लोगो से मित्रवत व्यवहार रखिएगा और हम पाटन और धमधा में जितना रजिस्ट्री होता है उससे ज्यादा भिलाई 03 में होगा। मुझसे इस कार्यालय के लिए जो भी सहयोग लगे मैं हमेशा उसके लिए तैयार हूं।
कार्यक्रम का आभार व्यक्त दुर्ग जिला पंजीयक प्रियंका श्रीरंगे ने किया। उन्होंने अपने उद्बोधन में बताया की नवीन उप पंजीयक कार्यालय के प्रारंभ होने से जामुल, अकलोरडीह, हथखोज, सुरडुंग, जरवाय, दादर, पथर्रा, जंजगिरी, चौरहा, कुम्हारी, पुरैना, भिलाई-3. उमदा, सोमनी, गनियारी, मोरिद, देवबलौदा, सिरसाकला, उरला, चरौदा, परसदा, कुगदा की रजिस्ट्रियां स्थानीय रूप से हो सकेंगी तथा पक्षकारों को दुर्ग, धमधा एवं पाटन जाने की आवश्यकता नहीं होगी।
पूर्व में जामुल, अकलोरडीह तथा हथखोज की रजिस्ट्रियां उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग में होती थी तथा सुरडुंग, जरवाय, दादर, पथर्रा, जंजगिरी, चौरहा, कुम्हारी की रजिस्ट्रीयां उप पंजीयक कार्यालय धमधा में एवं पुरैना, भिलाई-3. उमदा, सोमनी, गनियारी, मोरिद, देवबलौदा, सिरसाकला, उरला, चरौदा, परसदा, कुगदा की रजिस्ट्रियां उप पंजीयक कार्यालय पाटन में होती थीं।
इन सभी क्षेत्रों की रजिस्ट्रियां अब नवीन उप पंजीयक कार्यालय भिलाई-3 में होंगी तथा उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग, धमधा एवं पाटन में नहीं होंगी। उप पंजीयक कार्यालय का स्थानीयकरण होने से इन क्षेत्रों की निवासी आमजनता को जहां पंजीयन कराने के लिए दूर नहीं जाना पड़ेगा।
वहीं उप पंजीयक कार्यालय दुर्ग, पाटन, धमधा में भी क्षेत्र की कमी होने से कार्यालयों में भीड़ कम होगी। 07 अक्टूबर 2024 से नवीन उप पंजीयक कार्यालय भिलाई-3 में इन सभी क्षेत्रों के अंतर्गत आने वाले अचल संपत्तियों से संबंधित समस्त दस्तावेजों का पंजीयन कराया जा सकता है।
कार्यक्रम में पूर्व पालिका अध्यक्ष सीता साहू, प्रेमलाल साहू,
भिलाई 03 एसडीएम महेश सिंह राजपूत, नेता प्रतिपक्ष राम खुलावन वर्मा, विधायक प्रतिनिधि दिलीप पटेल, सुषमा जेठानी, मुकेश अग्रवाल, भूपेश मिश्रा, संतोष साहू सहित गणमान्य नागरिक उपस्थित रहे।
















