BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अमरेश मिश्रा ने रक्षित केंद्र धमतरी का किया वार्षिक निरीक्षण, परेड की ली सलामी, कहा- अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्य को पूरा करें

धमतरी। पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज रायपुर अमरेश कुमार मिश्रा (भा.पु.से.) द्वारा आज दिनांक 04-10-24 को रक्षित केन्द्र धमतरी का वार्षिक निरीक्षण किया गया। निरीक्षण के दौरान सर्वप्रथम परेड कमांडर रक्षित निरीक्षक दीपक शर्मा टू आईसीसी.सउनि. रामावतार राजपूत के नेतृत्व में परेड टीम द्वारा सलामी दी गई, तत्पश्चात पुलिस महानिरीक्षक महोदय द्वारा परेड एवं टर्नआउट का निरीक्षण किया गया।

साथ ही पुलिस अधीक्षक को नियमित रूप से परेड लिया जाकर वेश भूषा पर विशेष ध्यान देने के निर्देश दिया गया एवं जवानों के समस्याओं का भी अर्डली कक्ष लिया जाकर निराकरण करने के भी निर्देश दिया गया।

परेड निरीक्षण के पश्चात पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाइन्स परिसर के विभिन्न शाखाओं/कार्यालयों तथा परिवहन शाखा का निरीक्षण किया गया। वाहन शाखा के निरीक्षण के दौरान वाहनों की तकनीकी मापदंडों को चेक करते हुए ड्राइवर डायरी का भी अवलोकन कर वाहनों के रखरखाव के संबंध में आवश्यक दिशा निर्देश दिया गया। लाईन ऑफिस, स्टोर शाखा, शस्त्रागार, वस्त्रागार शाखा का भी निरीक्षण किया गया एवं संबंधितों को आवश्यक दिशा-निर्देश दिया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा पुलिस लाईन धमतरी में समस्त अधिकारी कर्मचारियों का सम्मेलन लेकर पुलिस के नये एवं पुराने अधिकारी एवं जवानों के अनुभव को सुनने के बाद वर्तमान में पुलिसिंग किये जाने की बात कही एवं उनके समस्याओं को सुनकर उनके निराकरण करने के निर्देश भी दिये गये।

पुलिस महानिरीक्षक ने कहा कि अनुशासन में रहकर अपने कर्तव्य को पूरा करें। हमेशा अपने से वरिष्ठ का सम्मान करें।
अनुशासित रहकर अपने कार्यों का सही ढंग से निर्वहन करने के निर्देश दिये। सभी जवानों के लिये स्वस्थ रहना अत्यंत ही आवश्यक है, जिसके लिये संयमित खान-पान एवं नियमित व्यायाम करने हेतु निर्देशित किया गया।

रक्षित केन्द्र के निरीक्षण के पश्चात पुलिस कार्यालय धमतरी के कान्फ्रेंस हॉल में बैठक आयोजित हुई। जिसमें जिले के समस्त राजपत्रित अधिकारी एवं थाना प्रभारियो सहित पुलिस अधिकारियों की बैठक लिए। बैठक में पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय एवं अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक सहित राजपत्रित अधिकारी एवं सभी थाना/चौकी प्रभारी शामिल हुए।

बैठक के दौरान जिले के कानून व्यवस्था को भी मद्देनजर रखते हुए अपराध एवं अनैतिक गतिविधियों,नशे जुआ,सट्टा के अवैध कारोबारियों पर अंकुश लगाने सहित बेहतर पुलिसिंग को लेकर महत्वपूर्ण निर्देश दिए गए, लंबित अपराधों, शिकायत, लंबित मर्ग,लबित प्रकरणों के त्वरित निराकरण के भी निर्देश दिए गए साथ ही सीसीटीएनएस के संबंध में भी सभी थाना में एट्री किये जाने के संबंध में भी जानकारी लेकर त्वरित एंट्री किये जाने के निर्देश दिये।

आईजी रायपुर द्वारा चिटफंड के लंबित मामलों का भी निराकरण शीघ्र किये जाने के निर्देश दिये एवं चोरी,हत्या,लूट के घटनाओं को गंभीरता से लेते हुए ऐसे मामले में त्वरित कार्यवाही कर आरोपियों के विरुद्ध वैधानिक कार्यवाही करने एवं अधिक से अधिक मामलों में प्रतिबंधात्मक कार्यवाही करने हेतु भी निर्देशित किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा जिले के यातायात व्यवस्था को सुचारू बनाए रखने हेतु लगातार ब्लैक स्पॉट का पहचान करने तथा दुर्घटनाओं को रोकने हेतु आवश्यक कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया। अनुसूचित जाति जनजाति से संबंधित राहत राशि के प्रकरणों को त्वरित निराकरण करने हेतु निर्देशित किया गया।

सभी थाना प्रभारियों को थाने में आगंतुकों, पिड़ित, प्रार्थी, आवेदकों से शालीनता पूर्व व्यवहार करने के निर्देश दिये गये।
निर्दोष व्यक्ति को ना सताये जाने एवं सभी अधिकारियों/थाना प्रभारियों को आमजनों से मित्रवत व्यवहार रखने एवं अपने व्यवहार में शालीनता लाने निर्देश दिया गया साथ ही असहाय एवं पिड़ितों की मानवीय दृष्टिकोण बनाये रखें।

यह बैठक सभी थाना प्रभारियों को अपराधों में कमी लाने एवं शिकायतों एवं पेंडिंग मामले का त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिया गया,वहीं अब काम में ढिलाई बरतने वालो पर भी कार्यवाही की जाएगी।

थाना स्टॉफ की मॉनिटरिंग और उनका मैनेजमेंट सही तरीके से करने के निर्देश दिए साथ ही इनके द्वारा इफेक्टिव और विजिबल पुलिसिंग पर जोर दिया गुम इंसान और अदम दस्ते आप बालक बालिकाओं की दर से अभी के लिए पूर्ण गंभीरता के साथ प्रयास करने हेतु निर्देशित किया गया साथ ही हमें ट्रैफिकिंग को पूर्णता प्रतिबंधित करने के निर्देश दिये।
महिला संबंधी अपराधों पर भी नियंत्रित करने एवं महिला संबंधी अपराधों पर त्वरित निराकरण करने के निर्देश दिए गए। जिले के नक्सली थाने एवं कैम्प को नक्सली गतिविधियों से भी निपटने लगातार सर्चिंग किए जाने एवं सुरक्षा के संबंध में महत्वपूर्ण निर्देश दिया गया।

आईजी रायपुर द्वारा नक्सल में पदस्थ राजपत्रित अधिकारी और थाना प्रभारियों को अधिक से अधिक नक्सल थानों का एरिया डोमिनेशन की कार्यवाही करने हेतु निर्देशित किया गया है साथ ही आसूचना संकलन पर भी जोर दिया। पुलिस कार्यालय धमतरी के सभी शाखाओं में घुम घुमकर संबंधित शाखा प्रभारियों से जानकारी लेकर शाखाओं का भी निरीक्षण किया गया।

पुलिस महानिरीक्षक द्वारा थाना सिटी कोतवाली धमतरी एवं थाना कुरूद भी का निरीक्षण किया गया। थाना सिटी कोतवाली एवं थाना कुरूद के लंबित मामलों का अवलोकन कर समीक्षा की गई,लंबित प्रकरण,लंबितशिकायत, लंबित चालान एवं लंबित मामले की शीघ्र निराकरण करने के निर्देश दिये गए।

इस अवसर पर पुलिस अधीक्षक धमतरी आंजनेय वार्ष्णेय, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक सुशील कुमार नायक, उप पुलिस अधीक्षक मुख्यालय भावेश साव, एसडीओपी. कुरूद रागिनी मिश्रा, डीएसपी नेहा पवार, रक्षित निरीक्षक दीपक कुमार शर्मा, थाना/चौकी प्रभारी,मुख्य लिपिक/एसआरसी.लक्ष्मी ध्रुव, स्टेनो अखिलेश शुक्ला, एवं पुलिस अधीक्षक कार्यालय के समस्त पुलिस अधिकारी/कर्मचारी उपस्थित थे।

Related Posts