रायपुर। मुख्यमंत्री भूपेश बघेल से आज उनके निवास कार्यालय में केंद्र सरकार के वरिष्ठ सुरक्षा सलाहकार श्री के. विजय कुमार ने मुलाकात की । इस दौरान छत्तीसगढ़ में नक्सली सहित विभिन्न मुद्दों पर चर्चा हुई।
इस अवसर पर पुलिस महानिदेशक डी.एम. अवस्थी, मुख्यमंत्री के अपर मुख्य सचिव सुब्रत साहू, एडीजी अशोक जुनेजा एवं सीआरपीएफ के वरिष्ठ अधिकारी मौजूद रहे।









