BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

सुपेला थाना का चर्चित मामला : हत्या के फरार दो आरोपी गिरफ्तार, दो आरोपी पूर्व में हो चुके है गिरफ्तार

भिलाई। सुपेला थाना के अपराध क्रमांक 677/20, धारा 302,201,120 बी के फरार दो आरोपियो को पुलिस ने गिरफ्तार किया है। यह आरोपी पिछले दो माह से फरार चल रहे थे।
सुपेला पुलिस से प्राप्त जानकारी के अनुसार अक्टूबर में मृतिका ऐश्वर्या के रिस्तेदारो ने ही ऐश्वर्या और उसके दोस्त श्रीहरि की हत्या कर दी थी। जिसमे चार लोग शामिल थे पुलिस ने दो आरोपी को पहले ही गिरफ्तार कर लिया था शेष दो आरोपी फरार चल रहे थे जिसे आज गिरफ्तार किया गया है। गिरफ्तार आरोपी के. रवि व रमेश बोई है जो कि मृतिका का भाई और जीजा है। दोनों आरोपियों की गिरफ्तारी में थाना प्रभारी दिलीप सिंह सिसोदिया, एएसआई भदौरिया, प्रधान आरक्षक पंकज चौबे, जुनैद सिद्दीकी, निजाय खान की सराहनीय भूमिका रही।

Related Posts