BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

गाड़ी मालिकों ने लिया यूनियन के द्वारा बीएसपी में गाड़ी लोडिंग का फैसला, 01 जनवरी से शुरू होगी सदस्यता अभियान

भिलाई। छत्तीसगढ़ ट्रक ट्रेलर ट्रांसपोर्ट एसोसिएशन की बैठक आज दिनांक 27 दिसंबर को यूनियन भवन ट्रांसपोर्ट नगर हथखोज में आयोजित की गई। जिसमें ट्रांसपोर्टर एवं गाड़ी मालिकों की उपस्थिति रही। आज के बैठक में कोरोना महामारी के चलते ट्रांसपोर्ट व्यवसाय पर बहुत बड़ा मंदी का मार पड़ा है। हम सभी कैसे बचे, इसके लिए चर्चा की गई। बैठक एसोसिएशन के प्रांतीय अध्यक्ष सुखचैन सिंह सुखा की अध्यक्षता में संपन्न हुआ। एसोसिएशन के संरक्षक व ट्रांसपोर्ट नगर कल्याण एवं विकास समिति के अध्यक्ष प्रभुनाथ बैठा ने संगठन पर विशेष चर्चा की उन्होंने कहा की एकता में ही शक्ति है अगर हम सभी लोग संगठित हो जाएंगे तो हम हर समस्या का समाधान कर सकते है। सुखचैन सिंह सुखा ने कहा कि हम सभी मंदी की मार झेल रहे हैं। सभी लोगों को काम मिले इस पर सब की राय ली जानी चाहिए अगर हम सभी लोग क्रमबद्ध तरीके से गाड़ियों का यूनियन के माध्यम से संचालन करते हैं तो हमारी एकता बनी रहेगी तथा सबको काम मिलेगा, डॉक्टर दिनेश सिंह ने कहा हम सभी को संगठित होकर लड़ाई लड़नी पड़ेगी क्योंकि भिलाई स्टील प्लांट में ऑनलाइन टेंडर होने की वजह से बाहर के बड़े ट्रांसपोर्टर कम रेट में टेंडर लेते हैं और बाहर की हीं गाड़ी से माल ढूलाई कर लेते हैं। यहां की गाड़ियों को माल नहीं मिलता। छत्तीसगढ़ जामुल ट्रक मालिक संघ के प्रदेश अध्यक्ष सीता सिंह ने कहा की हर गाड़ी को क्रमबद्ध तरीके से यूनियन के माध्यम से ही जानी चाहिए चाहे वह एक गाड़ी के मालिक हो या 10 इसमें सब की भला है। गोपी अरोरा ने गिरते रेट के ऊपर चिंता व्यक्त की, जिला धान खाद परिवहन संघ के महासचिव हरेंद्र यादव ने कहा यूनियन का मेंबरशीप सबको दी जानी चाहिए ताकि सभी लोग सदस्य बन सके। दुर्गा पटेल ने सभी लोगों को सदस्यता ग्रहण करने की अपील की। सत्येंद्र शर्मा ने सभी लोगों को मिलजुल कर काम करने की सलाह दी। गणेश शंकर मिश्रा ने एसीसी यूनियन का उदाहरण देते हुए संगठन पर बल दिया।
अंत में अध्यक्ष द्वारा एक जनवरी से 31 जनवरी तक सदस्यता अभियान करने, क्रमबद्ध तरीके से गाड़ियों को लोडिंग करने, गाड़ियों की लोडिंग एसोसिएशन की पर्ची कटने के बाद ही हो इस पर निर्णय लेने की बात कही जिस पर सर्वसम्मति से उपस्थित सदस्यों ने सहमति दी। आज के बैठक में प्रमुख रूप से रविंद्र भारती, सतीश अग्रवाल , सुखदेव सिंह, रविंद्र प्रसाद, आरके सिंह, लालबाबू बैठा, अरुण कुमार बैठा, रोमी, पप्पू, प्रदीप रावत, जगत राम बावनकुरे विशेष रूप से उपस्थित थे ।

Related Posts