BREAKING

खास खबरदेश-दुनियाफीचर्ड

रेलवे ने पुलिस विभाग को लिखा पत्र, नहीं सुधर रहे हैं पुलिसकर्मी, जबरन एसी कोच में करते हैं फ्री में सफर

एसी कोच में यूपी के पुलिस कर्मियों का सफर करना रेलवे के लिए समस्या का विषय बनता जा रहा है। डीजीपी के आदेश के बाद भी पुलिसकर्मी आरक्षित कोचों में बिना टिकट यात्रा करना बंद नहीं कर रहे हैं…

 

लखनऊ (ए)। यूपी के पुलिस कर्मी रेलवे के लिए एक समस्या बन गए हैं। डीजीपी के आदेश के बावजूद पुलिसकर्मी रेलवे के वातानुकूलित एवं आरक्षित कोच में जबरन यात्रा करने से बाज नहीं आ रहे हैं। इससे आजिज आकर रेलवे को प्रदेश पुलिस को दोबारा पत्र भेजना पड़ा है।

बता दें कि बीते वर्ष अमरनाथ एक्सप्रेस में बिना टिकट यात्रा कर रहे पुलिसकर्मी ने टिकट निरीक्षक को ट्रेन से फेंकने की धमकी दी थी, जिसका वीडियो वायरल होने पर तत्कालीन डीजीपी डीएस चौहान ने ऐसे पुलिसकर्मियों के खिलाफ सख्त कार्रवाई करने की चेतावनी दी थी।

डीजीपी की चेतावनी के बावजूद कुछ पुलिसकर्मी रेलवे के आरक्षित कोचों में जबरन यात्रा कर रहे हैं। रेलवे के अधिकारियों ने इस बाबत बीती 10 सितंबर को पुलिस विभाग को पत्र लिखकर अवगत कराया है। रेलवे के अधिकारियों ने शिकायत की है कि बड़ी संख्या में पुलिसकर्मियों द्वारा आरक्षित डिब्बों, खासकर एसी डिब्बों में बिना टिकट अवैध रूप से यात्रा की जा रही है।

साथ ही, पुलिसकर्मियों के इस अनुचित आचरण पर रोक लगाने का अनुरोध किया है। जिसके बाद जीआरपी के अधिकारियों ने अधीनस्थों को आगाह किया है कि यदि कोई पुलिसकर्मी बिना टिकट यात्रा करते हुए पकड़ा जाए तो उसके खिलाफ सख्त कार्रवाई करें।

Related Posts