BREAKING

फीचर्डविविध

31 दिसंबर को जारी होंगी CBSE 10 वीं और 12 वीं बोर्ड परीक्षाओं की तारीखें

नईदिल्ली (ए)। सीबीएसई परीक्षा तिथियों को लेकर केंद्रीय शिक्षा मंत्री रमेश पोखरियाल निंशक ने बड़ा ऐलान किया है। उन्होंने सोशल मीडिया के जरिए सीबीएसई डेटशीट जारी करने की तिथि का ऐलान करते हुए बताया कि 31 दिसंबर 2020 को शाम 6 बजे सीबीएसई बोर्ड परीक्षा की तिथियां घोषित की जाएंगी। शिक्षा मंत्री निशंक ने इस संबंध में शनिवार को ट्वीट कर बताया।

साल 2020 में हुईं सीबीएसई की 10 वीं बोर्ड की परीक्षा में 18 लाख और 12 वीं बोर्ड परीक्षा में 12 लाख छात्र में शामिल हुए थे। इस बार भी करीब इतने स्टूडेंट्स के इन बोर्ड परीक्षाओं में शामिल होने की उम्मीद है।

इससे पहले 22 दिसंबर को शिक्षकों से बात करते हुए बताया था कि बोर्ड परीक्षाएं फरवरी 2021 तक नहीं कराई जाएंगी, लेकिन परीक्षाएं रद्द नहीं होगीं। उन्होंने कहा कि परीक्षाएं कब कराई जा सकती हैं, इस विषय पर जल्द ही विचार किया जाएगा और मौजूदा हालात को देखते हुए छात्रों के हित में फैसला लिया जाएगा।

उन्होंने कहा था, ‘ आमतौर पर जनवरी में प्रक्टिकल एग्जाम्स शुरू होते हैं और थ्योरी की परीक्षाएं फरवरी मध्य से मार्च के बीच आयोजित की जाती हैं। वर्तमान स्थिति को देखकर, मैं कह सकता हूं कि परीक्षाएं जनवरी और फरवरी में संभव नहीं हैं। यही हमने तय किया है। हालांकि मौजूदा स्थिति को समझने के बाद अंतिम निर्णय लिया जाएगा।’ 

आपको बता दें कि कोरोना वायरस महामारी के कारण तमाम छात्र प पैरेंट्स परीक्षाओं को रद्द किए जाने की मांग कर रहे थे। बहुत से पैरेंट्स की मांग है कि कोरोना के कारण छात्रों को परीक्षाओं की तैयारी के लिए पर्याप्त समय नहीं मिला इसलिए सीबीएसई बोर्ड परीक्षाएं मई 2021 के आसपास कराई जाएं।

Related Posts