जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 30 सितंबर की रात का था, ग्राम सोनादह के थाना बिर्रा में एक आर्केस्ट्रा का कर्यक्रम चल रहा था…
जांजगीर चांपा। डांसरों के साथ ठुमका लगाना एएसआई को भारी पड़ गया। एसपी विवेक शुक्ला ने एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार को सस्पेंड कर दिया है। दरअसल सोशल मीडिया पर एएसआई का एक वीडियो जमकर वायरल हुआ था। वायरल वीडियो के आधार पर जब एसपी ने जांच करायी, तो आरोप सही पाया गया। जिसके बाद एसपी ने मिली रिपोर्ट के आधार पर एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार को सस्पेंड कर दिया।
जानकारी के मुताबिक ये वीडियो 30 सितंबर की रात का था, ग्राम सोनादह के थाना बिर्रा में एक आर्केस्ट्रा का कर्यक्रम चल रहा था। इस कार्यक्रम में एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार पहुंचे और डांसर्स के साथ डांस करने लगे, जिसके बाद वीडियो सोशल मीडिया में वायरल हुआ।
सस्पेंशन आदेश में एसपी ने लिखा है कि एएसआई फुलेश्वर सिंह सिदार ने अपने कर्त्वय स्थल से बाहर जाकर सार्वजनिक स्थल पर वर्दी में लड़कियों के साथ डांस कर अनुशासनहीनता की है। सस्पेंड कर पुलिस अधीक्षक ने जांजगीर पुलिस लाइन अटैच किया गया है।

















