BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह ने कलेक्टोरेट के पोर्च पर बैठकर सुनी लोगों की समस्याएं, त्वरित निराकरण के दिए निर्देश

रायपुर। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने जनदर्शन के माध्यम से कलेक्टोरेट परिसर स्थित रेडक्राॅस सभाकक्ष में आम नागरिकों की समस्याएं सुनी। कलेक्टर डाॅ. सिंह ने आवेदन प्राप्त कर आम नागरिकों की समस्याएं त्वरित निराकरण के निर्देश दिए। जनदर्शन में काली नगर निवासी रिजवान खान ने पटवारी द्वारा आनलाइन भुइयां अभिलेख में नाम दर्ज करने, पंडरी निवासी  शाहजहां खान ने पटवारी द्वारा आनलाइन भुइंया अभिलेख में नाम दर्ज करने, रामकुमार ने छत्तीसगढ़ राजस्व संहिता के तहत कब्जा दिलाने, अश्वनी नगर निवासी परसराम चिमनानी ने नाली के उपर संचालित अवैध गुमटी हटाने के लिए समेत अनेकों आवेदन प्राप्त हुए। इस अवसर पर नगर निगम आयुक्त अबिनाश मिश्रा समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

जनदर्शन खत्म होने के बाद जब कलेक्टर डॉ.गौरव सिंह अपने कार्यालय से निकल रहे थे तभी कुछ फरियादी उनको कार्यालय के बाहर मिल गए और अपनी समस्याएं बनाए लगे तब कलेक्टर उनकी समस्या सुनते हुए कलेक्टोरेट के पोर्च पर ही बैठ गए और फरियादियों की समस्या सुने।

कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह ने ली जिला सहकारी विकास समिति की बैठक: अब पैक्स सहकारी समितियां जिले में संचालित मिनी राइस मिल का संचालन करेगी। कलेक्टर डाॅ. गौरव सिंह की अध्यक्षता में हुई बैठक में समिति के समन्वयक एन. आर. के. चंद्रवंशी उपायुक्त सहकारिता ने बैठक का एजेंडा प्रस्तुत किया।

जिसमें सहकार से समृद्धि संकल्पना संबंधी कार्य को देखते हुए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में मिनी राइस मिल स्थापित करने के लिए पिपरौद एवं रींवा समिति का चयन किया गया। इसी क्रम में विश्व की सबसे बड़ी विकेंद्रीकृत अन्न भंडारण योजना के तहत 1000 मी. टन गोदाम निर्माण के लिए तिल्दा, धरसींवा एवं अभनपुर समिति का चयन किया गया।

अब पैक्स समितियां ग्रामीण क्षेत्रों में नल जल योजना के तहत जल आपूर्ति का संचालन एवं संधारण कार्य करेगी। इसके लिए पायलट प्रोजेक्ट के रूप में वृहत्ताकार सहकारी समिति मर्यादित, सारागांव के कार्यक्षेत्र में आने वाले ग्राम पंचायत निलजा का चयन किया गया। जिले के 5 पैक्स सारागांव, तिल्दा, भानसोज, चपरीद, एवं तोरला समितियों को पूर्व में ही जन औषधि केंद्र संचालित करने के लिए भारत सरकार के पीएमबीआई से प्रारंभिक अनुमोदन लिया गया है।

इसके संचालन के लिए जम्मू कश्मीर माॅडल अपनाते हुए स्थानीय परिस्थितियों के अनुरूप कार्यवाही करने का निर्णय लिया है। इस अवसर पर सहायक कलेक्टर अनुपमा आनंद समेत अन्य अधिकारी उपस्थित थे।

Related Posts