
भिलाई।आज वैशाली नगर विधानसभा युवा कांग्रेस की बैठक सुपेला कॉफ़ी हाउस में सम्पन्न हुई। जिसमें मुख्य रूप से युवा कांग्रेस की राष्ट्रीय सचिव व छत्तीसगढ़ सह प्रभारी एकता ठाकुर, दुर्ग संभाग प्रभारी रेणु मिश्रा, दुर्ग जिला प्रभारी अशरफ हुसैन व दुर्ग जिला सह प्रभारी सुनील आहूजा शामिल हुए। एकता ठाकुर ने दुर्ग संभाग के ट्रेनिंग इंचार्ज बनाये जाने पर अमित जैन को बधाई देते हुए संगठन से जुड़े युवाओं को सफल कार्यक्रम और जोशीला स्वागत को देखते हुए इस जोश को हमेशा ऐसे ही बनाये रखते हुए सत्ता द्वारा 2 साल में किये जा रहे जनहितकारी नीति को आमजन तक पहुचाने का निर्देश दिया। अमित जैन ने बताया कि एकता ठाकुर का प्रथम आगमन आज हुआ और जिस तरह से उन्होंने युवाओं में जोश भरा है उससे युवाओ में नई ऊर्जा का संचार हुआ है और आने वाले समय मे वैशाली नगर युवा कांग्रेस इतनी मेहनत करेगी कि वैशाली नगर की हारी हुई सीट को भी जीत के भूपेश बघेल सरकार को मजबूत किया जायेगा। उक्त कार्यक्रम में मुख्य रूप से प्रदेश सचिव स्वप्निल मिश्रा, जिला युवा कांग्रेस अध्यक्ष अंकुश पिल्ले, जिला सचिव नजरुल इस्लाम, पंकज गौर, अज्जू अहमद चौहान, कुणाल पटनायक, दीपक साहू, हर्ष यादव, आकाश दहात, अब्दुल, वाशु पांडेय, विकास कुमार, शरद साव, शिव शंकर सहित सैकड़ों की संख्या में युवा कांग्रेस के साथी मौजूद थे।









