BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई तीन में सम्पन्न हुआ घासीदास जयंती का कार्यक्रम, मंत्री गुरु रुद्रकुमार ने किया शिरकत


भिलाई-तीन। सतगुरु सतनाम सेवा समिति गुरु घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी भिलाई तीन के संरक्षक गुलशन ढिंडे के नेतृत्व में गुरु घासीदास जयंती समारोह का आयोजन हुआ। जिसमें मुख्य अतिथि के रुप में छत्तीसगढ़ शासन के मंत्री एवं सतनामी समाज के धर्मगुरु रूद्र कुमार थे। अध्यक्षता के रूप में राज्यसभा के पूर्व सांसद डॉक्टर भूषण लाल जांगड़े थे एवं अति विशिष्ट अतिथि के रूप में सेल एसटी/एससी फेडरेशन के राष्ट्रीय अध्यक्ष सुनील रामटेके, नगर पालिका के पूर्व अध्यक्ष सीता प्रेम लाल साहू, नगर पालिका निगम के सभापति विजय जैन, एम आई सी के सदस्य एवं पार्षद अपर्णा दास गुप्ता, एम आई सी के सदस्य एवं पार्षद तुलसी मरकाम, नगर पालिका निगम के एल्डरमैन संजय साहू, दिलीप ध्रुव, रानी वर्मा, रविदास समाज युवा प्रकोष्ठ के प्रदेश अध्यक्ष बालाराम कोलते उपस्थित थे।
परम पूज्य बाबा गुरु घासीदास जी की 264 वी जयंती के उपलक्ष में मुख्य अतिथि गुरु रूद्र कुमार ने जयंती की बधाई देते हुए सभी समाज को बाबाजी के संदेशों को आत्मसात करने एवं मानव मानव में कोई भेद ना हो एवं उनके बताए रास्ते पर चलने का आव्हान किया है तथा साथ ही साथ सतनाम भवन के लिए अहाता निर्माण के लिए 10,00000/- रुपए की राशि की घोषणा की तथा साथ ही साथ युवाओं के लिए जिम के सामान की भी घोषणा की है। गुरु घासीदास नगर विश्व बैंक कॉलोनी में 30 सालों से रहने वाले लोगों को आज भी पट्टा रजिस्ट्री या एलॉटमेंट नहीं होने पर दुख व्यक्त किया, उन्होंने कहा है कि यह जल्द से जल्द इन्हें पूरा कराएंगे अध्यक्षता की आसंदी पर बैठे डॉक्टर भूषण लाल जांगड़े ने समाज से कहा कि बाबा जी ने समाज में हो रहे कुरीतियों और बुराइयों को दूर कर सत मार्ग में चलने का संदेश दिया है। उसे हम सबको पूरा करना चाहिए और समाज को संगठित होकर इस क्षेत्र में कार्य करना चाहिए सभी अतिथियों ने भी अपने अपने विचार समाज को प्रदान किए।
इस कार्यक्रम में सतनामी समाज के साथ-साथ सर्व समाज ने भी बढ़ चढ़कर हिस्सा लिया इसमें बौद्ध समाज के महिला मंडल भिलाई तीन चरोदा कुम्हारी के भी कार्यकर्ता उपस्थित थे।
इस कार्यक्रम में प्रमुख रूप से गुलशन ढूंढे, शालिक राम रात्रि समिति के अध्यक्ष ननकी भारती ममता रात रे लक्ष्मी कोसले, रजनी घोड़ेश्वर करुणा मेश्राम आशा रामटेके योगेश आदि उपस्थित थे।

Related Posts