BREAKING

खास खबरफीचर्डविविध

कानपुर टेस्ट में भारत ने लगाई रिकॉर्ड्स की झड़ी, सबसे तेज 200 रन बनाकर ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ा

अब रोहित शर्मा की सेना टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 रन पूरे करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले भारत ने सबसे तेज 50, 100 और 150 रन बनाए थे…

 

कानपुर (ए)। बांग्लादेश के खिलाफ भारतीय टीम का बल्ला जमकर गरज रहा है। कानपुर टेस्ट के चौथे दिन भारतीय बल्लेबाजों ने दमदार प्रदर्शन करते हुए एक और रिकॉर्ड अपने नाम कर लिया। अब रोहित शर्मा की सेना टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज 200 रन पूरे करने वाली पहली टीम बन गई है। इससे पहले भारत ने सबसे तेज 50, 100 और 150 रन बनाए थे। यह कारनामा टीम ने इसी मुकाबले में किया।

बांग्लादेश के खिलाफ जारी इस मुकाबले में भारतीय टीम जबरदस्त फॉर्म में नजर आ रही है। अब टीम के नाम टेस्ट क्रिकेट में एक और उपलब्धि दर्ज हो गई है। भारत ने टेस्ट क्रिकेट के इतिहास में सबसे तेज 200 रन पूरे कर लिए हैं। इसी के साथ टीम ने ऑस्ट्रेलिया को पीछे छोड़ दिया है। कंगारुओं ने 2017 में सिडनी टेस्ट के दौरान पाकिस्तान के खिलाफ 28.1 ओवर में यह कारनामा किया था।

वहीं, भारत ने 24.4 ओवर में 200 का आंकड़ा छुआ। इस दौरान क्रीज पर विराट कोहली और केएल राहुल मौजूद रहे। इससे पहले टीम इंडिया ने सबसे तेज 150 रनों के अपने रिकॉर्ड में भी सुधार किया। भारत ने इससे पहले 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21.1 ओवर में 150 रन बनाए थे।

भारत ने रचा इतिहास
इससे पहले टीम इंडिया ने सबसे तेज 150 रनों के अपने रिकॉर्ड में भी सुधार किया। भारत ने इससे पहले 2023 में पोर्ट ऑफ स्पेन में वेस्टइंडीज के खिलाफ 21.1 ओवर में 150 रन बनाए थे। बांग्लादेश के खिलाफ जारी दूसरे टेस्ट मैच की पहली पारी में भारतीय बल्लेबाजों ने शुरुआत से ही दमदार प्रदर्शन किया। रोहित शर्मा और यशस्वी जायसवाल ने महज तीन ओवर में 50 रन पूरे किए। इसके बाद टीम ने सबसे तेज शतक 10.1 ओवर में लगाया।

टेस्ट क्रिकेट में किसी टीम के द्वारा बनाए गए सबसे तेज 50 रन (ओवर के हिसाब से)
3.0 – भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024
4.2 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, नॉटिंघम, 2024
4.2 – इंग्लैंड बनाम वेस्टइंडीज, बर्मिंघम, 2024
4.3 – इंग्लैंड बनाम दक्षिण अफ्रीका, द ओवल, 1994
4.6 – इंग्लैंड बनाम श्रीलंका, मैनचेस्टर, 2002

टेस्ट क्रिकेट में सबसे तेज टीम शतक (ओवर के हिसाब से)
10.1 भारत बनाम बांग्लादेश, कानपुर, 2024
12.2 भारत बनाम वेस्टइंडीज, पोर्ट ऑफ स्पेन, 2023
13.1 श्रीलंका बनाम बांग्लादेश, कोलंबो एसएससी, 2001
13.4 बांग्लादेश बनाम वेस्टइंडीज, मीरपुर, 2012
13.4 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, कराची, 2022
13.4 इंग्लैंड बनाम पाकिस्तान, रावलपिंडी, 2022
13.6 ऑस्ट्रेलिया बनाम भारत, पर्थ, 2012

Related Posts