BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

शादी की बात करने युवती को लॉज में बुलाकर जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी गिरफ्तार, इंस्टाग्राम से हुई थी दोनो की जान पहचान

रायपुर। वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष कुमार सिंह के निर्देशन तथा अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक, शहर रायपुर लखन पटले एवं नगर पुलिस अधीक्षक कोतवाली योगेश साहू के मार्गदर्शन में महिलाओं/बच्चियों से संबंधित अपराधों पर त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपियों को गिरफ्तार कर वैधानिक कार्यवाही करने निर्देशित किया गया है।

इसी तारतम्य में पीडिता ने लिखित शिकायत पेश कर रिपोर्ट दर्ज कराई कि आरोपी दीपक कुमार साहू निवासी बेमेतरा छ.ग. से उसका जान पहचान मोबाईल इंस्टाग्राम के माध्यम से हुआ। एक-दूसरे से मोबाईल से बातचीत के दौरान आरोपी ने पीड़िता से शादी करने का प्रस्ताव रखा और आरोपी, पीड़िता को शादी का प्रलोभन देकर बातचीत करने के लिये रायपुर बुलाया एवं रायपुर रेल्वे स्टेशन के पास स्थित लॉज में ले जाकर शादी करने की बात कहकर जबरदस्ती शारीकिर संबंध बनाया।

पीडिता द्वारा शादी करने बोलने पर आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया कि रिपोर्ट पर अपराध क्रमांक- 292/2024 धारा 376 भादवि पंजीबद्ध कर विवेचना में लिया गया। पीडिता द्वारा आरोपी दीपक साहू को लखनऊ में काम करना बताई थी।

आरोपी के मोबाईल नंबर का लोकेशन प्राप्त किया गया जो लोकेशन जिला बेमेतरा छत्तीसगढ़ में होना जानकारी हुआ, कि आरोपी को जिला बेमेतरा से हरसंभव प्रयास, घेराबंदी कर पकड़ा गया। आरोपी के विरूद्ध त्वरित कार्यवाही करते हुये आरोपी को गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय पेश किया गया है। महिलाओ / बच्चियों से संबंधित अपराधों में अपराधियों के विरूद्ध कड़ी कार्यवाही लगातार की जा रही है।

गिरफ्तार आरोपी: दीपक कुमार साहू पिता स्व० परदेशी राम साहू उम्र 24 साल साकिन ग्राम सेमरिया गुड़ी चौक थाना बेमेतरा जिला बेमेतरा रायपुर।

Related Posts