BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय आज मन की बात कार्यक्रम में होंगे शामिल, रात में नई दिल्ली के लिए होंगे रवाना

रायपुर। मुख्यमंत्री विष्णु देव साय आज 29 सितम्बर को राजधानी रायपुर में आयोजित कार्यक्रमों में शामिल होंगे। वे रात 9.20 बजे नई दिल्ली जाएंगे। मुख्यमंत्री श्री साय पूर्वान्ह 11 बजे राजधानी रायपुर के राठौर चौक में मन की बात कार्यक्रम में शामिल होंगे।

वे दोपहर 12 बजे रायपुर सिविल लाईन स्थित सर्किट हाऊस में आयोजित छत्तीसगढ़ ओलंपिक संघ की आमसभा की बैठक में शामिल होंगे। मुख्यमंत्री रात्रि 9.20 बजे स्वामी विवेकानंद एयरपोर्ट रायपुर से नई दिल्ली के लिए प्रस्थान करेंगे।

केंद्रीय मंत्री से मुख्यमंत्री ने की सौजन्य मुलाकात: मुख्यमंत्री विष्णु देव साय से मुख्यमंत्री निवास रायपुर में केंद्रीय जलशक्ति मंत्री सी आर पाटिल ने सौजन्य मुलाकात की। मुख्यमंत्री ने छत्तीसगढ़ आगमन पर उनका स्वागत और अभिवादन किया।

इस दौरान पेयजल, स्वच्छता और इससे जुड़ी केंद्र प्रवर्तित योजनाओं पर चर्चा हुई। इस मौके पर विधानसभा अध्यक्ष डॉ. रमन सिंह और उपमुख्यमंत्री अरूण साव भी मौजूद रहे।

Related Posts