


भिलाई। “डोनेट थोड़ा सा” एवं “ल्यासा संस्था” ने क्रिसमस डे का सेलिबशन शिवपारा में आंगनबाड़ी के बच्चों के साथ किया। जिसने बच्चों को पढ़ाई से सम्बधित स्टेशनरी समान का वितरण किया गया साथ ही बच्चों के साथ केक काटकर खुशियां मनाई गई। इस अवसर पर बच्चों को चॉकलेट, बिस्किट, चिप्स व गिफ्ट देकर उनके साथ क्रिसमस की खुशियां बाटी गई। गिफ्ट पाकर बच्चों के चेहरे खुशी से खिल उठी। इस क्रिसमस डे को सफल बनाने में अभिजीत पारख, रुपल गुप्ता, खुशी जैन, सुषमा श्री, मिनाल, सुचेता, साजिद खान, पलक गुप्ता, लाला, हर्ष, पृथ्वी, भास्कर व पचास बच्चों के साथ आस – पास के लोग उपस्थित थे। संस्था का प्रयास हमेशा बच्चों की चहरे में खुशियां लाने की रहती है।









