BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

मुख्यमंत्री आज दुर्ग नगर निगम के कार्यक्रम में होगें शामिल, वाहन डायवर्सन और पार्किंग स्थल के लिए ट्रैफिक पुलिस ने जारी की एडवाइजरी

दुर्ग। आज दिनांक 27 सितंबर 2024 को दुर्ग नगर निगम द्वारा आयोजित मठपारा में होने वाले शासकीय कार्यक्रम में मुख्यमंत्री विष्णुदेव साय सम्मलित होगें इस दौरान गंजपारा से लड्डू तिराहा, सिद्धार्थ नगर, होते हुए चंडी मंदिर मार्ग में मुख्यमंत्री स्वागत कार्यक्रम होना प्रस्तावित है साथ ही मठपारा कबड्डी मैदान में भूमि पूजन कार्यक्रम आयोजित है।

अतः इस क्षेत्र में उक्त कार्यक्रम के दौरान चार पहिया वाहनो का प्रवेश प्रतिबंधित रहेगा वाहन चालको से अपील है कि वें परिवर्तित मार्ग का प्रयोग करें:-

वाहन डायवर्सन पाइंट:- बस स्टेण्ड की ओर से आने वाहनो को पचमुखी हनुमान मंदिर से डायवर्ट किया जावेगा।

बघेरा की ओर से आने वाले वाहनो को नया पारा चौक से डायवर्ट किया जावेगा।

उरला की ओर से आने वाले वाहनों को सूर्या एल्युमिनियम से डायवर्ट किया जावेगा।

राजीव नगर की ओर से आने वाले वाहनो को तालाब के पास से डायवर्ट किया जावेगा।

पार्किग स्थल:- उरला से आने वाले वाहन चालक वाहन गया नगर मैदान में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगे।

दुर्ग से आने वाले वाहन चालक वाहन ऋषभ भवन एवं चंडी मंदिर के बाजू में वाहन पार्क कर पैदल कार्यक्रम स्थल पहुंचेगें।

Related Posts