BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पार्षद जयप्रकाश यादव के नेतृत्व में वार्डवासियों ने मिलकर फ्री होल्ड, उद्यानों के विकास को लेकर निगमायुक्त को सौपा ज्ञापन

भिलाई। पार्षद जयप्रकाश यादव ने मांग की कि फ्री होल्ड के लिए प्राप्त लंबित आवेदनों पर त्वरित कार्यवाही कर जनता को लाभ पहुंचाएं यह देखा जा रहा है कि इन दिनों नगर पालिक निगम भिलाई में फाइल को आगे बढ़ाने की एवज में बिचौलियों एवं अधिकारियों की मिलीभगत से घूसखोरी चल रही है जिसकी वजह से आम जनता परेशान है।
पार्षद जयप्रकाश यादव ने यह भी मांग रखी कि फ्री होल्ड के नियमों में शिथिलीकरण एवं सरलीकरण किए जाने की आवश्यकता है जिससे की जनता को राहत महसूस हो सके। नेहरूनगर पश्चिम क्षेत्र में महाराणा प्रताप पार्क में व्याप्त विभिन्न समस्याओं प्योर ब्लाक,बिजली,पाथ वे, झूला,व्यायाम उपकरण,साफ-सफाई इत्यादि को लेकर मांग पत्र सौंपा गया इस अवसर पर राष्ट्रीय सुरक्षा जागरण मंच के इंजी. वीरेंद्र नाथ पांडे, रामकुमार गुप्ता, शरद बिजवे, समाज सेविका सुषमा झाम, व्यवसायी अग्रवाल, चक्रेश जैन, दीपक बंजारे ,के हेमंत कुमार सहित अन्य उपस्थित थे।

Related Posts