शासकीय प्राथमिक शाला कांटीपारा कसडोल में पदस्थ शासकीय शिक्षक अश्विनी भी है, गिरफ्तार आरोपियों में शामिल…मामले का दूसरा आरोपी रामलखन ठगी के एक अन्य मामले में पूर्व से ही है जेल में बंद…आरोपियों द्वारा हॉस्टल अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने के नाम पर प्रार्थी को लिया अपने झांसे में…नौकरी लगाने के नाम पर आरोपियों द्वारा प्रार्थी से अलग-अलग किश्तों में कुल 04 लाख रुपये रकम की गई ठगी…
बलौदा बाजार। दिनांक 25.09.2024 को प्रार्थी कृषि विभाग से सेवानिवृत कर्मचारी द्वारा थाना कसडोल में रिपोर्ट दर्ज कराया गया कि वर्ष 2018 से आरोपियों द्वारा मेरे पुत्र को हास्टल अधीक्षक के पद पर नौकरी लगाने का झांसा देते हुए अलग-अलग किस्तो मे कुल 04 लाख रूपये की रकम लेकर ठगी किया है।
रिपोर्ट पर थाना कसडोल के अपराध क्र. 415/2024 धारा 420,34 भादवि पंजीबध्द कर विवेचना में लिया गया।
प्रकरण में त्वरित कार्रवाई करते हुए थाना कसडोल की पुलिस टीम द्वारा आरोपियों रामलखन एवं अश्विनी को हिरासत में लिया गया, जिसमें से आरोपी अश्वनी शासकीय प्राथमिक शाला कांटीपारा कसडोल में पदस्थ शासकीय शिक्षक है।
आरोपी से पूछताछ करने पर उसके द्वारा अपने दूसरे साथी रामलखन के साथ मिलकर प्रार्थी के पुत्र को हॉस्टल अधीक्षक के पद पर में नौकरी लगाने का झांसा देते हुए उससे 04 लाख रूपये की रकम लेकर ठगी करना स्वीकार किया गया।
प्रकरण में दिनांक 25.09.2024 को आरोपी अश्विनी को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समझ पेश करने की प्रक्रिया की जा रही है।
आरोपियों के नाम
1. अश्विनी निवासी वार्ड न. 13 कांटीपारा कसडोल थाना कसडोल।
2. रामलखन उम्र 51 साल निवासी ग्राम कोट (कटगी) थाना कसडोल- ठगी के एक अन्य मामले में पूर्व से जेल में बंद है।
















