BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

पूर्वा श्रीवास्तव और प्रीयश श्रीवास्तव ने राजधानी में आयोजित गायन प्रतियोगिता में मारी बाजी


दुर्ग। वैदेही ग्रुप रायपुर द्वारा पिछले दिनों आयोजित ऑनलाइन बॉलीवुड सिंगिंग कंपटीशन मे छत्तीसगढ़ की शान पुरवा श्रीवास्तव ने 15 से 25 आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया एवं उनके भाई प्रियश श्रीवास्तव ने 8 से 14 वर्ष आयु वर्ग में प्रथम स्थान प्राप्त किया। जिसमें रायपुर के दिग्गज फनकार जजेस के रूप में थे। सभी लोगों के गीत को सुनकर दुर्ग की लाडली छत्तीसगढ़ की शान सिंगर पूर्वा श्रीवास्तव एवं उनके भाई प्रियश श्रीवास्तव को प्रथम स्थान अपने-अपने आयु वर्ग में प्राप्त हुआ है। मोमेंटो देकर नवाजा गया है इसके पूर्व पूर्वा श्रीवास्तव इस कोरोना काल में दुर्ग रेंज आईजी से सम्मानित हो चुकी है तथा 26 जनवरी 2019 में जिला एवं सत्र न्यायाधीश दुर्ग गोविंद राम एवं अन्य न्यायाधीशों से सम्मानित हो चुकी है। छत्तीसगढ़ रत्न से भी सम्मानित हो चुकी हैं। बॉलीवुड संगीतकार आनंद मिलिंद तथा अनूप जलोटा के साथ मंच साझा कर चुकी है। इस वर्ष अब तक 5 बार गाने के प्रतियोगिताओं में प्रथम स्थान प्राप्त कर चुकी है। इनके पिता सहायक उपनिरीक्षक यशवंत श्रीवास्तव थाना सिटी कोतवाली दुर्ग में पदस्थ है इन दोनों पुलिस परिवार के बच्चों की उपलब्धि से पुलिस परिवार गौरवान्वित है पुलिस महानिरीक्षक दुर्ग रेंज विवेकानंद सिन्हा द्वारा उज्जवल भविष्य की कामना की गई तथा पुलिस अधीक्षक दुर्ग प्रशांत ठाकुर एवं पुलिस अधीक्षक गरियाबंद आईपीएस भोजराम पटेल, अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक दुर्ग शहर रोहित झा, नगर पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला द्वारा आशीर्वाद एवं शुभकामनाएं दी गई है। मित्रों रिश्तेदारों थाना दुर्ग के निरीक्षक राजेश बागड़े, खुर्सीपार थाने के निरीक्षक सुरेश ध्रुव एवं चौकी प्रभारी पदमनाभपुर नरेश सार्वा सहायक उपनिरीक्षक नागेंद्र बंछोर रीडर, अनूप साहू और अन्य स्टाफ तथा छत्तीसगढ़ मंच एवं रेन ड्रॉप संस्था द्वारा बधाई दी गई है। तुलसी सोनी का विशेष सहयोग रहा है। दुर्ग थाने के निरीक्षक राजेश बागडे द्वारा समय-समय पर काफी प्रोत्साहित किया जाता रहा है।

Related Posts