BREAKING

देश-दुनियाफीचर्ड

श्रीराम मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अकाउंट से दिए 11 लाख रुपए का चंदा

लखनऊ (ए)। अयोध्या में राम मंदिर निर्माण के लिए मुख्यमंत्री योगी आदित्यनाथ ने अपने अकाउंट से 11 लाख रुपए का चंदा दिया है. राम मंदिर निर्माण के लिए लोग चंदा दे रहे हैं. श्रीराम जन्मभूमि तीर्थक्षेत्र ट्रस्ट के महासचिव चंपत राय ने कहा कि कथावाचक मोरारी बापू ने 11 करोड़ रुपए का चंदा दिया है।

इस बारे में महासचिव चंपत राय ने कहा कि चंदे के लिए सरकार में बैठे लोग व्यक्तिगत तौर पर आ सकते हैं लेकिन सरकारी मदद किसी प्रकार से नहीं ली जाएगी. उन्होंने कहा कि एक हजार से अधिक चंदा देने वालों को रसीद भी दी जाएगी. इसके लिए तीन-तीन कार्यकर्ताओं की टोली बनाई जा रही हैं।

मिली जानकारी के अनुसार, राम मंदिर के लिए 10 रुपए, 100 रुपए और 1 हजार रुपए के कूपन बने हैं। इन कूपनों पर राम मंदिर का चित्र बना है. इस बारे में महासचिव ने कहा, हमारा उद्देश्य है कि ये चित्र हर घर में पहुंचे. जानकारी के अनुसार, देश भर से राम मंदिर मंदिर निर्माण के लिए आने वाली चंदे के पैसे को एसबीआई, पीएनबी और बैंक ऑफ इंडिया की शाखाओं में जमा किय जाएगा।

बैंक में पैसे जमा करने संबंध में महासचिव चंपत राय ने कहा कि पैसे आने के बाद कार्यकर्ता 48 घंटे में पैसा जमा कर दें. ऐसी व्यवस्था की जा रही है जिससे किसी प्रकार बैंक में राशि जमा करते वक्त गड़बड़ी न हो. उन्होंने बताया कि मंदिर निर्माण में बाधा न आए इसलिए समानांतर व्यवस्था भी की जा रही है. अयोध्या में 400-400 केवी के तीन जनरेटर लगाए जा रहे हैं. मंदिर को सरयू नदी के जल से सुरक्षित नीचे की भुरभरी बालू में मजबूत नींव बनाने के लिए कई इंजीनियर मंथन कर रहे हैं।

Related Posts