BREAKING

छत्तीसगढ़देश-दुनियाफीचर्ड

नक्सल मोर्चा पर तैनात जवानों को मास्क एवं स्वास्थ्य किट लेकर पहुँचे बस्तर आईजी एवं कमिश्नर…

बस्तर संभाग के शहरी एवं ग्रामीण इलाकों में सुरक्षाबल के अधिकारी व कर्मचारियों, स्थानीय प्रशासन एवं स्वास्थ्य विभाग के अधिकारी व कर्मचारियों से मिलकर कोरोना वायरस संक्रमण की रोकथाम हेतु दिन-रात प्रयासरत है। इसके अलावा बस्तर संभाग के सीमावर्ती व अंदरूनी क्षेत्र में तैनात छत्तीसगढ़ पुलिस और केंद्रीय अर्द्धसैनिक बल द्वारा नक्सल गतिविधियों के ऊपर अंकुश लगाने हेतु लगातार कार्यवाही की जा रही है। इस प्रकार अंदरूनी नक्सल मोर्चे में तैनात अधिकारी, जवानों को कोरोना वायरस संक्रमण के रोकथाम के लिए पालन की जाने वाले सतर्कता व आवश्यक समझाईस देने हेतु पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. एवं बस्तर कमिश्नर श्री अमृत खलखो द्वार लगातार क्षेत्रों में भ्रमण की जाकर जागरूकता और समझाईस दिया जा रहा है।

इसी सिलसिले में आज दिनाँक 31.03.2020 को पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज श्री सुंदरराज पी. एवं बस्तर कमिश्नर श्री अमृत खलखो जिला बीजापुर के थाना तारलागुड़ा, जिला दंतेवाड़ा के चिकपाल कैम्प में भ्रमण कर पुलिस अधिकारी व कर्मचारियों को आवश्यक briefing के साथ मास्क और मेडिकल सामग्री वितरण किया गया। सुरक्षाबल के अधिकारी और जवानों को कोरोना वायरस संक्रमण के बचाव हेतु सतर्कता, व्यक्तिगत साफ- सफाई के अलावा बैरक एवं कैम्प परिसर को साफ सुथरा रखने हेतु निर्देशित किया गया।

विगत दिनों में पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज द्वारा सुकमा जिले के थाना गोलापल्ली, बीजापुर के रानीबोदली कैम्प में पहुंचकर सुरक्षाबल के साथियों को आवश्यक दिशा-निर्देश दी गई।

Related Posts