BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल सहित 09 पैसेंजर ट्रेन रद्द: गीतांजलि एक्सप्रेस सहित दो ट्रेन विलंब से होगी रवाना, जेडी गंतव्य से पहले होगी समाप्त

रायपुर। रेलवे प्रशासन द्वारा अधोसंरचना विकास के कार्यों को शीघ्र पूरा करने का प्रयास किया जा रहा है। इसी संदर्भ में दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे के रायपुर मंडल के अंतर्गत भाटापारा–हथबंध सेक्शन में रोड अंडर ब्रिज निर्माण के लिए बॉक्स पुशिंग हेतु रिलीविंग गर्डर की लांचिंग की जाएगी।

इस कार्य के लिए दिनांक 26, 27 एवं 29 सितंबर को ट्रैफिक कम पावर ब्लाक लिया जाएगा। इस कार्य के पूर्ण होते ही सड़क मार्ग के उपयोकर्ताओं को सुविधा के साथ ही गाडियों के परिचालन में गतिशीलता आयेगी। इस कार्य के फलस्वरूप कुछ यात्री गाड़ियों का परिचालन प्रभावित रहेगा। जिसका विवरण इस प्रकार हैः-

रद्द होने वाली गाडियां

1) दिनांक 26 को गाडी संख्या 08727 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
2) दिनांक 26 एवं 29 को गाडी संख्या 08719 बिलासपुर-रायपुर मेमू स्पेशल रद्द रहेगी ।
3) दिनांक 27 को गाडी संख्या 08261 बिलासपुर-रायपुर पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
4) दिनांक 27 को गाडी संख्या 08275 रायपुर-जूनागढ़ रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
5) दिनांक 28 को गाडी संख्या 08276 जूनागढ़- रायपुर रोड पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
6) दिनांक 28 को गाडी संख्या 08280 रायपुर-कोरबा पैसेंजर स्पेशल रद्द रहेगी ।
7) दिनांक 29 को गाडी संख्या 08728 रायपुर-बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी ।
8) दिनांक 29 को गाडी संख्या 08734 बिलासपुर-गेवरा रोड मेमु स्पेशल रद्द रहेगी ।
9) दिनांक 29 को गाडी संख्या 08733 गेवरा रोड- बिलासपुर मेमु स्पेशल रद्द रहेगी।

देरी से रवाना होने वाली गाडियां 

1) दिनांक 26 सितंबर’ 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 12860 हावड़ा-छत्रपति शिवाजी महाराज टर्मिनल गीतांजलि एक्सप्रेस को 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी।
2) दिनांक 26 सितंबर’ 2024 को हावड़ा से रवाना होने वाली गाडी संख्या 22894 हावड़ा-साई नगर शिर्डी एक्सप्रेस को 2 घंटे विलंब से रवाना की जाएगी।

गंतव्य से पहले समाप्त होने वाली गाडियां

1) दिनांक 29 सितंबर’ 2024 को गाड़ी संख्या 08861/08862 गोंदिया-झारसुगुड़ा-गोंदिया मेमु स्पेशल बिलासपुर-गोंदिया-बिलासपुर के मध्य रद्द रहेगी।

Related Posts