BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

IG अमरेश मिश्रा ने प्रशिक्षण कार्यक्रम Investigation in LWE Cases का किया शुभारंभ, ASP स्तर के लगभग 200 से अधिक अधिकारियों हुए शामिल

रायपुर। LWE क्षेत्र अंतर्गत के घटित अपराधों के उत्कृष्ट एवं प्रभावी विवेचना के साथ-साथ नक्सलियों, वित्तपोषण करने वाली विभिन्न माध्यमों के विरूद्ध कड़ी एवं प्रभारी कार्यवाही करने के उद्देश्य से विधि के विरूद्ध क्रियाकलाप (निवारण) अधिनियम 1967 (UAPA) के अंतर्गत पंजीबद्ध अपराध की विवेचना में गुणवत्ता सुधार हेतु छत्तीसगढ़ के पुलिस अधिकारियों का दिनांक 24-26/09/2024 तक 03 दिवसीय सेमीनार थाना सिविल लाईन क्षेत्रांतर्गत स्थित न्यू सर्किट हाउस के कॉफ्रेस हॉल में छत्तीसगढ़ पुलिस एवं एनआईए मुख्यालय नई दिल्ली के संयुक्त तत्वाधान में Capacity Building Training Programme के तहत Investigation in LWE Cases में छत्तीसगढ़ राज्य के विवेचकों का प्रशिक्षण कार्यक्रम आयोजित किया गया है। जिसका शुभारम्भ पुलिस महानिरीक्षक रायपुर रेंज अमरेश मिश्रा द्वारा आज किया गया है।

उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में छत्तीसढ़ राज्य के विभिन्न जिलों के उपनिरीक्षक से अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक स्तर के लगभग 200 से अधिक अधिकारियों, राज्य अन्वेषण एजेंसी (एस.आई.ए.) के अधिकारी एवं छत्तीसगढ़ राज्य के अन्य सभी जिलो के पुलिस अधीक्षक एवं अधिकारीगण ऑनलाईन वर्च्युल कॉन्फ्रेंसिंग के माध्यम से जुड़कर उक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम में सम्मिलित हुए।

उपरोक्त प्रशिक्षण कार्यक्रम के शुभारम्भ के अवसर पर पुलिस महानिरीक्षक रायपुर क्षेत्र रायपुर अमरेश मिश्रा, वरिष्ठ पुलिस अधीक्षक डॉ. संतोष सिंह एवं एन.आई.ए. मुख्यालय नई दिल्ली से वरिष्ठ पुलिस अधिकारीगण उपस्थित रहें।

उपरोक्त प्रशिक्षण में विधि विरूद्ध क्रियाकलाप निवारण अधिनियम के तहत विवेचना कार्यवाही, त्रुटियां, अधिनियम के प्रभावी क्रियान्वयन, प्रकरण में दोषसिद्धी हेतु किये जाने वाले प्रयास, विवेचना की गुणवत्ता में सुधार के लिये किये जाने वाली कार्यवाही आदि सभी पहलुओं पर विस्तारपूर्वक प्रशिक्षण दिया गया।

Related Posts