BREAKING

Uncategorised

बाबा गुरू घासीदास जी के आदर्शों को करें आत्मसात : मंत्री गुरु रुद्रकुमार

रायपुर। लोक स्वास्थ्य यांत्रिकी एवं ग्रामोद्योग मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने आज तिल्दा विकासखंड के ग्राम पंचायत सरोरा को विभिन्न विकास कार्यों की सौगात दी। मंत्री गुरु रूद्रकुमार आज खरोरा ग्राम पंचायत में आयोजित गुरु घासीदास जयंती के कार्यक्रम में शामिल हुए और बाबा गुरु घासीदास बाल उद्यान एवं मिनी जिम का लोकार्पण किया। इस अवसर पर उन्होंने कहा कि सतनाम पंथ के प्रवर्तक संत श्री शिरोमणि बाबा गुरु घासीदास जी का संपूर्ण जीवन मानव कल्याण के लिए समर्पित रहा है। उनके बताए मार्ग पर चलकर और उनके आदर्शों को अपने जीवन में आत्मसात करने से खुशहाली आएगी। उन्होंने बाबा गुरु घासीदास जी के जीवन कृतियों पर प्रकाश डालते हुए कहा कि श्रद्धा, सत्य और अहिंसा के साथ ऐसा कार्य करें, जिससे किसी को कोई तकलीफ ना पहुंचे। अपने कर्मों को पालो की तरह साफ, सुंदर और बेदाग रखने से सभी का जीवन सफल हो जाएगा। कार्यक्रम के दौरान मंत्री गुरु रूद्रकुमार ने सार्वजनिक शौचालय निर्माण कार्य का भी भूमिपूजन किया।  

    इस अवसर पर मंत्री गुरु रुद्रकुमार को सरोरा ग्रामवासियों ने अपनी पेयजल संबंधी समस्या से अवगत कराते हुए विभिन्न विकास कार्यों की मांग की। उन्होंने ग्राम वासियों की मांग के अनुरूप अनेक विकास कार्यों की घोषणा की। जिसके तहत नई पानी टंकी का निर्माण, महिलाओं के लिए समरसता भवन निर्माण, आश्रित गांव बुंदेली के मुक्तिधाम और घासीदास बाल उद्यान में हैंडपंप की स्थापना, नवीन जैतखंभ लगाने तथा सरोरा-सांकरा नल-जल योजना का सर्वे करवाकर जल्द से जल्द नल-जल योजना को पूर्ण कराने की घोषणा की। 

Related Posts