BREAKING

Uncategorised

आरक्षक की सक्रियता से अंतरराज्यीय बेरियर में पकड़ा गया मध्यप्रदेश से लाया जा रहा 24 बोरा धान, एसपी ने दिया नगद इनाम

गौरेला-पेंड्रा-मरवाही। राज्य शासन की मंशानुरूप अवैध धान परिवहन को रोकने हेतु जीपीएम जिले में राज्य के बाहर से आने वाले धान को रोकने हेतु नाका/बैरियर स्थापित किए गए हैं। प्रत्येक नाकों पर रात दिन अलग-अलग पाली में आरक्षकों की ड्यूटी लगाई गई है जिन्हें क्षेत्र के थाना प्रभारी व अनुविभागीय अधिकारी पुलिस द्वारा मानिटरिंग कर दिशा निर्देश दिया जाता है।
इसी क्रम में चंगेरी बेरियर में आरक्षक दीपशंकर पैकरा की ड्यूटी थी। दोपहर के समय एक ट्रेक्टर क्रमांक MP-65-AA-5346 मध्यप्रदेश की ओर से आया जिसमे 24 बोरा धान लाया जा रहा था। जिसके संबंध में ड्यूटीरत आरक्षक दीप शंकर पैकरा के द्वारा पूछताछ करने पर चालक पुनीत केवट पिता सरवन केवट निवासी मलगा तहसील कोतमा के द्वारा सही जानकारी और वैध दस्तावेज प्रस्तुत न कर पाने पर ट्रैक्टर व धान पुलिस अभिरक्षा में लिया गया औऱ सूचना पुलिस अधीक्षक को दी गई। जिन्होंने कलेक्टर से समन्वय कर खाद्य अधिकारी को आगे कार्यवाही के लिए मौके पर भेजा।
आरक्षक की ड्यूटी के प्रति सजगता और कर्तव्यपरायणता के फलस्वरूप जीपीएम पुलिस अधीक्षक सूरज सिंह परिहार के द्वारा आरक्षक दीप शंकर पैकरा को नगद 100 रुपया इनाम दिए हैं जो उसके सेवा पुस्तिका में दर्ज होगा।
विदित हो कि इसके पूर्व बरौर बेरियर में इसी प्रकार आरक्षक के सजगता से 65 बोरा धान पकड़ा गया था उसे भी पुलिस अधीक्षक के द्वारा ₹100 नगद पुरस्कृत किया गया था।

Related Posts