BREAKING

Uncategorised

फोटो को फेसबुक एवं व्हाट्सएप में वायरल कर पीड़िता को अपने घर ले जाकर अश्लील हरकत वाला आरोपी गिरफ्तार

रायपुर। थाना उरला के अपराध क्रमांक 451/20 धारा 354, 294, 506, 384, 452 आई.पी.सी. एवं 67 आई.टी. एक्ट के प्रकरण में आरोपी शिवम का पीड़िता से परिचय था एवं दोनों दोस्त थे। दोनों पूर्व में एक साथ फोटो खींचवायें थे कि आरोपी पीड़िता को घरवालों को फोटो दिखा दूंगा कहकर फोटो को फेसबुक एवं व्हाट्सएप में वायरल कर दिया व पीड़िता को अपने घर ले जाकर बुरी नियत से अश्लील हरकत करने की कोशिश करता था तथा आरोपी शिवम पीड़िता की मां को भय दिखाकर अवैध रूप से पैसा मांग कर ब्लैक मैंलिंग कर जान से मारने की धमकी देता था। जिस पर थाना उरला पुलिस द्वारा आरोपी शिवम केसरवानी पिता राजेंद्र केसरवानी उम्र 26 वर्ष साकिन गुढ़ियारी नया तालाब रायपुर को गिरफ्तार कर अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी
शिवम केसरवानी पिता राजेंद्र केसरवानी उम्र 26 वर्ष साकिन गुढ़ियारी नया तालाब रायपुर।

Related Posts