BREAKING

फीचर्डविविध

दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली 02 स्पेशल ट्रेनों का “बामरा” रेल्वे स्टेशन में अतिरिक्त ठहराव की सुविधा

रायपुर, 18 दिसम्बर, 2020/पीआर/आर/378

रेलवे बोर्ड के दिशा निर्देशानुसार एवं रेल यात्रियों की सुविधा को ध्यान में रखते हुए रेलवे प्रशासन के द्वारा दक्षिण पूर्व मध्य रेलवे से चलने एवं गुजरने वाली 03288/02387 राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन एवं 02834/02833 हावड़ा-अहमदाबाद–हावड़ा स्पेशल ट्रेन सहित 02 स्पेशल ट्रेनों का “बामरा” रेल्वे स्टेशन में अतिरिक्त ठहराव की सुविधा 19 दिसम्बर, 2020 से प्रदान की जा रही है।
03288/02387 राजेन्द्रनगर–दुर्ग-राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन का बामरा रेल्वे स्टेशन ठहराव दिया जा रहा है । 03288 राजेन्द्रनगर–दुर्ग स्पेशल ट्रेन बामरा रेल्वे स्टेशन में 12.09 बजे पहुँचकर 12.11 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 02387 दुर्ग- राजेन्द्रनगर स्पेशल ट्रेन बामरा रेल्वे स्टेशन में 14.07 बजे पहुँचकर 14.09 बजे रवाना होगी।
02834/02833 हावड़ा-अहमदाबाद–हावड़ा स्पेशल ट्रेन का बामरा रेल्वे स्टेशन ठहराव दिया जा रहा है । 02834 हावड़ा-अहमदाबाद ट्रेन बामरा रेल्वे स्टेशन में 06.52 बजे पहुँचकर 06.54 बजे रवाना होगी। इसी प्रकार 02833 अहमदाबाद–हावड़ा बामरा रेल्वे स्टेशन में 05.53 बजे पहुँचकर 05.55 बजे रवाना होगी।

Related Posts