BREAKING

दुर्ग-भिलाईफीचर्ड

राज्य स्तरीय बौद्ध मेला महोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह दुर्ग महापौर के मुख्य आतिथ्य में सम्पन्न हुआ

भिलाई। प्रतिवर्ष अनुसार इस वर्ष भी अंबेडकर नगर वार्ड क्रमांक 58 में विशाल राज्य स्तरीय बौद्ध मेला महोत्सव एवं स्थापना दिवस समारोह महापौर धीरज बाकलीवाल के मुख्य अतिथि एवं ऑल इंडिया एससी एसटी फेडरेशन के अध्यक्ष सुनील रामटेके के अतिथि में सपन्न हुआ। विशिष्ट अतिथि के रूप में डॉ उदय धाबरडे डिप्टी डायरेक्टर, बुद्घ कल्याण समिति अध्यक्ष बालेश्वर चौरे, बौद्ध महासभा अध्यक्ष नरेंद्र खोबरागडे, समता सैनिक दल प्रदेश अध्यक्ष आनंद रामटेके, श्रमिक नेता अनिल गजभिए, पार्षद बृजलाल पटेल, पार्षद जमुना साहू, विधानसभा प्रभारी कमलेश चौरे, ब्लॉक अध्यक्ष अजय मिश्रा, संदीप वोरा, कार्यक्रम की अध्यक्षता योगेंद्र चौरे ने की सर्वप्रथम अतिथि गणों द्वारा बुद्ध विहार में दीप प्रज्वलित कर पुष्प अर्पण किया। अतिथियों का स्वागत करने वाले योगेंद्र चौरे, रविकांत भौरजार, जितेंद्र मड़ामे, योगेश खंडेकर, अनिल वासनिक, सुनील श्याम कुवर, सेवक बंजारे, तुमराज खंडेकर, रंजीत डोंगरे, तनुजा वासनिक, ममता चौरे, साधना भौरजार, माधुरी पाटिल आदि ने किया। उद्घाटन भाषण करते हुए ऑल इंडिया एससी एसटी फेडरेशन के चेयरमैन सुनील रामटेके ने कहा कि विगत 8 वर्षों से यह कार्यक्रम निरंतर इस श्रमिक एरिया में होने जा रहे हैं और यह विशाल विहार समिति के लोगों ने अपने स्वयं के राशि से बनाकर तैयार किया है। उन्होंने महापौर निधि से पर्याप्त राशि की मांग की एवं समूचे एरिया का विकास करने की मांग की जिस पर महापौर ने अपने निधि से ₹50,0000/- (पांच लाख) रुपए देने की घोषणा की। श्री रामटेके ने बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए कहा कि समूचे विश्व में बुद्ध का ही एक ऐसा मार्ग है जो शांति समानता एवं सद्भावना ला सकता है। मुख्य अतिथि महापौर धीरज बाकलीवाल ने बुद्ध के जीवन पर प्रकाश डालते हुए बुद्ध के मार्ग को आत्मसात करने का आह्वान किया एवं अपने निधि से उपरोक्त राशि की घोषणा की एवं विधायक निधि से भी राशि दिलवाने का आश्वासन दिया एवं संपूर्ण विकास की बात की। इस अवसर पर विशाल रंगारंग सांस्कृतिक कार्यक्रम हुआ। कार्यक्रम में हजारों उपासक एवं उपासिकाओ ने भाग लिय। संचालन एवं आभार प्रदर्शन संस्था के अध्यक्ष योगेंद्र चौरे ने किया।

Related Posts