BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

होम क्वारेंटाईन किए गए लोगों पर रखें विशेष निगरानी: डीजीपी अवस्थी

रायपुर। डीजीपी डीएम अवस्थी ने सोमवार सभी आईजी और जिलों के एसपी में साथ वीडियो कांफ्रेंसिंग की। इस दौरान उन्होंने निर्देश दिए कि होम क्वारेंटाईन किए गए लोगों पर विशेष निगरानी रखें, साथ ही ऐसे लोगों से फोन पर चर्चा कर स्वास्थ्य की जानकारी लेते रहें। फिक्स पिकेट और पेट्रोलिंग पर लगे कर्मचारियों के बारे में पता करते रहें जिससे वे अनुकूल माहौल में ड्यूटी कर सकें। श्री अवस्थी ने पुलिस अधीक्षकों को कोरोना वायरस संक्रमण रोकने के लिए तैनात पुलिसकर्मियों की समस्याओं का निराकरण करने के निर्देश दिए। इसके अलावा विदेश यात्रा से लौटे लोगों की सूची बनाना, कोरोना प्रभावित देशों से वापस लौटे यात्रियों पर विशेष निगाह रखने, बीट सिस्टम से प्रतिदिन चेकिंग के निर्देश दिए गए, साथ ही पुलिस अधीक्षकों को आवश्यकतानुसार वन, आबकारी, परिवहन के वर्दीधारी बल का उपयोग करने के निर्देश दिए। वीडियो कॉन्फ्रेंसिंग में एडीजी श्री हिमांशु गुप्ता, आईजी रायपुर रेंज डॉ आनंद छावड़ा, डीआईजी श्री ओपी पाल सहित वरिष्ठ अधिकारी उपस्थित रहे।

Related Posts