BREAKING

घर-परिवार

राशिफल 16 दिसंबर : आज से सूर्य और चंद्रमा धनु राशि में, मिथुन वालों को मिलेगा उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद, पढ़े अन्य राशियों का हाल

ग्रहों की स्थिति-राहु वृषभ राशि में हैं सूर्य और चंद्रमा धनु राशि में हैं। शुक्र, बुध, केतु अभी भी वृश्चिक राशि में बैठे हुए हैं। जब सूर्य धनु और मीन राशि में जाते हैं इस मास को खरमास कहा जाता है। यह एक ड्राई फेज होता है। शादी ब्‍याह, जनेऊ, गृहप्रवेश आदि वर्जित होता है। बाकी यह कोई अशुभ समय नहीं है। आप आराम से सारे काम करते हैं, कोई परेशानी की बात नहीं है। गुरु और शनि मकर राशि और मंगल मीन राशि में विराजमान हैं।

राशिफल-
मेष-नवम भाव में सूर्य और चंद्रमा दोनों विराजमान हैं। ऐसे अमावस्‍या एक तिथि का नाम है लेकिन यह एक कुयोग भी होता है जो आपके नवम भाव में बन रहा है। मान सम्‍मान पर कोई ठेस न आने पाए, इसका ध्‍यान रखें। भाग्‍यवश कोई काम नहीं होगा। भाग्‍य पर भरोसा न करें। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम की स्थिति ठीक हो चुकी है। विद्यार्थियों के लिए थोड़ा अनुकूल समय शुरू हो रहा है। सूर्यदेव को जल दें।

वृषभ-चोट लग सकती है। किसी परेशानी में पड़ सकते हैं। अचानक प्रतिकूल परिस्थितियां आ सकती हैं। नौकरी में कोई दिक्‍कत आ सकती है। शासन-सत्‍ता पक्ष से कुछ कुअवसर आ सकता है। ध्‍यान दें। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार सब मध्‍यम दिख रहा है। ताम्रपात्र दान करें। मां काली की अराधना करें।

मिथुन-शासन सत्‍ता पक्ष से नजदीकियां हो सकती हैं। उच्‍चाधिकारियों का आशीर्वाद मिल सकता है। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर सकते हैं लेकिन जीवनसाथी के स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। आपका भी स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम दिख रहा है। प्रेम में भी तू-तू, मैं-मैं के शिकार हो सकते हैं। हरी वस्‍तु पास रखें।

कर्क-विरोधियों पर भारी पड़ेंगे लेकिन स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान देने की जरूरत है। प्रेम सही, व्‍यापार सही चल रहा है। थोड़ा डिस्‍टर्बिंग टाइम यह हो सकता है। बजरंग बली की अराधना करते रहें।

सिंह-बच्‍चों की सेहत पर ध्‍यान दें। बहुत अच्‍छा समय नहीं कहा जाएगा। कोई महत्‍वपूर्ण निर्णय न लें। अवसाद की स्थिति बन रही है। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम, व्‍यापार मध्‍यम दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।

कन्‍या-भूमि,भवन,वाहन की खरीदारी पर विराम लग सकता है। घर में कुछ कोलाहल सा रहेगा। स्‍वास्‍थ्‍य, प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार करीब-करीब ठीक है। पीली वस्‍तु का दान करें।

तुला-पराक्रमी बने रहेंगे। यह पराक्रम आपको सफलता की ओर ले जाएगा। रोजी-रोजगार में तरक्‍की कर रहे हैं। प्रेम मध्‍यम, स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा चल रहा है। शनिदेव की अराधना करते रहें।

वृश्चिक-राजसत्‍ता पक्ष के करीब आ रहे हैं। स्‍वास्‍थ्‍य मध्‍यम, प्रेम अच्‍छा, धनार्जन होता रहेगा। व्‍यवसायिक दृष्टिकोण से आप सही चल रहे हैं। सूर्यदेव को जल देते रहें।

धनु-स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। भाग्‍य साथ देगा। प्रेम सही चल रहा है। व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सही चल रहे हैं। पहले से थोड़ा सा सुधार दिख रहा है। पीली वस्‍तु पास रखें। सूर्यदेव को जल दें।

मकर-मन चिंतित रहेगा। सरकारी तंत्र से कुछ आपके खिलाफ मामला बढ़ता दिख रहा है। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार सही चल रहा है। मां काली की अराधना करते रहें।

कुंभ-आर्थिक मामले सुलझेंगे। धनागमन के नए स्रोत भी बन सकते हैं। रुका धन वापस मिलेगा। प्रेम मध्‍यम, व्‍यापार अच्‍छा है। गणेश जी की वंदना करें।

मीन-व्‍यापारिक दृष्टिकोण से सुअवसर हो सकता है। स्‍वास्‍थ्‍य पर ध्‍यान दें। प्रेम की स्थिति करीब-करीब ठीक है। सफेद वस्‍तु पास रखें।

साभार:हिंदुस्तान

Related Posts