BREAKING

फीचर्डविविध

वर्ष 2020 का आखिरी सूर्यग्रहण आज, जाने कब और कहा देगा दिखाई

नईदिल्ली (ए)। साल का आखिरी सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर सोमवार को लग रहा है. यह सूर्य ग्रहण ज्यादातर दक्षिण अमेरिका में दिखाई देगा. यह सूर्य ग्रहण खंडग्रास होगा और लगभग 5 घंटे तक चलेगा. ये ग्रहण 14 दिसंबर को 07 बजकर 03 मिनट पर शुरू होगा और मध्यरात्रि 12.23 पर खत्म हो जाएगा.बता दें कि जब ग्रहण काल में सूर्य आंशिक रूप से ढका होता है तो उसे खंडग्रास सूर्यग्रहण माना जाता है. 14 दिसंबर को लग रहे सूर्यग्रहण का असर भारत में नहीं पड़ेगा. अगले साल, यानी 2021 में दो सोलर एक्लिप्स आएंगे. पहला सूर्य ग्रहण साल के मध्य में, 10 जून को लगेगा और दूसरा 4 दिसंबर को लगेगा।

सूर्यग्रहण 2020: सूर्य गृहण के बारे में 10 मुख्य तथ्य

1-सूर्य ग्रहण 14 दिसंबर को शाम 7:03 बजे (IST) से शुरू होगा और 15 दिसंबर को सुबह 12:23 बजे तक चलेगा. यह रात 9:43 बजे समाप्त होगा।

2-सोमवार को लग रहा सूर्य ग्रहण भारत में दिखाई नहीं देगा क्योंकि यह देर शाम को होगा।

3- सूर्यग्रहण दक्षिण अमेरिका में चिली और अर्जेंटीना के कुछ हिस्सों से सबसे अच्छा दिखाई देगा।

4-चिली और अर्जेंटीना में स्काई-वॉचर्स दिन के दौरान दो मिनट और दस सेकंड के अंधेरे को देख सकते हैं, क्योंकि चंद्रमा सूरज को ब्लॉक कर देगा।

5- दक्षिण अमेरिका के दक्षिणी भाग, दक्षिण-पश्चिम अफ्रीका और अंटार्कटिका आंशिक सूर्य ग्रहण का गवाह बनेंगे।

6-अमेरिकी अंतरिक्ष एजेंसी नासा लोगों को दुनिया में कहीं से भी सूर्यग्रहण देखने के लिए एक लाइव लिंक भी मुहैया करा रही है।

7-सूर्य ग्रहण के अलावा,  साल 2020 में चार पेनुमब्रल चंद्र ग्रहण थे।

8- ज्यादातार सालों में दो सूर्य ग्रहण लगे हैं।

9- नासा के अनुसार, एक वर्ष में सबसे अधिक सोलर एक्लिप्स अंतिम बार 1935 में देखे गए थे. इस तरह की घटना फिर से 2206 में होगी।

10-चूंकि भारत में सूर्य ग्राहण दिखाई नहीं देगा, इसलिए सूतक को लेकर भी इसका कोई प्रभाव नहीं होगा।

Related Posts