BREAKING

छत्तीसगढ़विविध

आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देकर लाखों रुपए की वसूली करने वाला आरोपी गिरफ्तार, प्रकरण में अब तक 08 आरोपी हो चुके है गिरफ्तार

आपराधिक प्रकरण में फंसाने की धमकी देते हुए भयादोहन कर, लाखों रुपए की वसूली करने वाले मामले में आरोपी आशीष शुक्ला को थाना सिटी कोतवाली पुलिस द्वारा किया गया गिरफ्तार…

पुलिस द्वारा मामले में अब तक कुल 08 आरोपियों को किया गया है गिरफ्तार…

बलौदाबाजार। शहर एवं आसपास के विभिन्न लोगों को अपने झांसे में लेकर उन्हें महिला संबंधी अपराध में फंसाने एवं लोक-लाज का भय दिखाकर लाखों रुपए की मोटी रकम वसूली करने संबंधी मामले में थाना सिटी कोतवाली में अपराध धारा 384,389,34 भादवि में कुल 04 अपराध दर्ज किया गया है।

इस दौरान पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में मोंटी उर्फ प्रत्युष मरैया, महान मिश्रा, रवीना टंडन, दुर्गा टंडन, पुष्पमाला फेकर, शिरीष पाण्डेय, प्रधान आरक्षक अंजोर सिंह मांझी सहित 07 आरोपियों को पूर्व में ही गिरफ्तार किया जा चुका है।

प्रकरण में पूर्व में पकडे गए आरोपियों से पूछताछ पर, प्रकरण में संलिप्तता तथा परिस्थितिजन्य साक्ष्यों के आधार पर आज दिनांक 06.09.2024 को आरोपी आशीष शुक्ला उम्र 40 साल निवासी गांधी चौंक बलौदाबाजार थाना सिटी कोतवाली को विधिवत गिरफ्तार कर माननीय न्यायालय के समक्ष प्रस्तुत करने की प्रक्रिया की जा रही है। पुलिस टीम द्वारा प्रकरण में अब तक कुल 08 आरोपियों को गिरफ्तार किया गया है।

Related Posts