BREAKING

Uncategorised

30 वर्ष बाद खुला अरनपुर-जगरगुंडा मार्ग, बस्तर रेंज आईजी,सीआरपीएफ महानिरीक्षक के साथ पहुंचे कलेक्टर और एसपी

दंतेवाड़ा। दिनांक 12.12.2020 को पुलिस महानिरीक्षक, बस्तर रेंज सुंदरराज पी., महानिरीक्षक CRPF डी. प्रकाश, कलेक्टर दन्तेवाड़ा दीपक सोनी, पुलिस अधीक्षक, दन्तेवाड़ा डॉ. अभिषेक पल्लव, कलेक्टर सुकमा विनीत नंदनवार, पुलिस अधीक्षक सुकमा के.एल. ध्रुव, जिला प्रशासन, पुलिस एवं CRPF के वरिष्ठ अधिकारीगण दन्तेवाड़ा-सुकमा के सीमावर्ती गांव का भ्रमण कर ग्रामीणों से रूबरू हुये। जिला प्रशासन, पुलिस एवं CRPF के अधिकारीगण से चर्चा करते हुये ग्रामीणों द्वारा क्षेत्र की समुचित विकास हेतु सड़क, पुल-पुलिया, आंगनबाड़ी केन्द्र, पेयजल, बिजली एवं अन्य आवश्यक मुलभूत सुविधाओं के संबंध में अपना मांग रखा गया। ग्रामीणों से चर्चा के दौरान वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा उन्हें आश्वस्त किया गया है कि उनके क्षेत्र के सर्वांगिण विकास एवं शांति स्थापित करने हेतु शासन-प्रशासन एवं सुरक्षाबल द्वारा समन्वय के साथ समर्पित होकर विकास कार्य किया जा रहा है।

उल्लेखनीय है कि अरनपुर-जगरगुण्डा के बीच में कमारगुड़ा सुरक्षा कैम्प विगत दिनो में प्रारंभ की गई है। अनेक वर्षों से बंद पड़े राज्यमार्ग क्रं. 05 को ग्रामीणों की आवागमन हेतु पुनः प्रारंभ की गई है। भ्रमण में पहुंचे वरिष्ठ अधिकारियों द्वारा DRG, STF, CoBRA एवं CRPF के अधिकारी व जवानों को क्षेत्र में कार्य करने के दौरान विशेष सतर्कता एवं आवश्यक सुरक्षा निर्देषों का पालन के साथ-साथ ग्रामीणों की हित में समर्पित होकर कार्य करने हेतु आवश्यक समझाईश दी गई।
आज के भ्रमण कार्यक्रम के दौरान ग्रामीणों का स्वास्थ्य परीक्षण कर आवश्यक ईलाज के साथ-साथ बच्चे, बुजुुर्ग एवं महिलाओं को दैनिक उपयोगी सामग्री वितरित की गई।

Related Posts