BREAKING

Uncategorised

सूने मकान में दिनदहाड़े नकबजनी करने वाले 01 आरोपी एवं 02 अपचारी बालक सहित कुल 03 गिरफ्तार

रायपुर। प्रार्थी जयंत कुमार यदु ने थाना टिकरापारा में रिपोर्ट दर्ज कराया कि वह देवपुरी में रहता है तथा बैंक से सेवानिवृत कर्मचारी है। प्रार्थी दिनांक 06-12-2020 के 01ः45 बजे अपनी पत्नी शीला यदु एवं पुत्री कु0 गीतिका यदु के साथ सामान खरीदने डी मार्ट तेलीबांधा गया था। प्रार्थी 04ः45 बजे वापस घर आया ताला खोलकर अंदर प्रवेश किया तो देखा कि घर के कमरों का सामान अस्त व्यस्त था एवं आलमारियों का दरवाजा टूटा हुआ था। किचन में लगे लोहे के ग्रील का राॅड टूटा हुआ था जब सामान चेक किया तो देखा कि अलमारी के दराज में रखा नगदी रकम, सोने का चैन, सोने का अंगुठी एवं रियल मी कंपनी का मोबाईल फोन नहीं था। कोई अज्ञात चोर प्रार्थी के घर के पीछे का बाउंड्रीवाल फांदकर किचन के खिड़की का ग्रील तोड़कर अंदर प्रवेश करके उक्त मशरूका को चोरी कर ले गया। जिस पर अज्ञात आरोपी के विरूद्ध थाना टिकरापारा में अपराध क्रमांक 513/20 धारा 454, 380 भादवि. का अपराध पंजीबद्ध किया गया।
वरिष्ठ अधिकारियों के दिशा निर्देशन में सायबर सेल की टीम द्वारा अज्ञात आरोपी की पतासाजी प्रारंभ किया गया। टीम द्वारा घटना स्थल का निरीक्षण कर प्रार्थी एवं आसपास के लोगों से घटना के संबंध में विस्तृत पूछताछ किया गया। अज्ञात आरोपी की पतासाजी हेतु मुखबीर लगाने के साथ – साथ पुराने चोरी के आरोपियों के संबंध में भी जानकारियां एकत्र की जाकर इनकी गतिविधियों पर निगाह रखीं जा रही थी। घटना स्थल व उसके आसपास लगे सी.सी.टी.व्ही. कैमरों के फुटेजों का अवलोकन करने के साथ ही तकनीकी विश्लेषण के माध्यम से भी अज्ञात आरोपी को चिन्हांकित करने के प्रयास किये जा रहे थे। इसी दौरान अज्ञात आरोपी की गिरफ्तारी में लगी टीम को गुरूमुख सिंह नगर पचपेढ़ी नाका टिकरापारा रायपुर निवासी कमल उईके जो कि पूर्व में भी चोरी के प्रकरण में जेल निरूद्ध रह चुका है के संबंध में महत्वपूर्ण जानकारी प्राप्त हुई। जिस पर टीम द्वारा कमल उईके को पकड़कर चोरी की घटना के संबंध में पूछताछ करने पर उसके द्वारा किसी भी प्रकार से अपराध में अपनी संलिप्तता नहीं होना बताकर लगातार टीम को गुमराह किया जा रहा था, परंतु प्राप्त साक्ष्यों के आधार पर कड़ाई से पूछताछ करने पर ज्यादा देर वह अपने झूठ के सामने टिक न सका और अपने अन्य 03 साथियों जिसमें से 02 अपचारी बालक है के साथ मिलकर चोरी की उक्त घटना को कारित करना स्वीकार किया गया। जिस पर टीम द्वारा घटना में शामिल दो अपचारियों को पकड़ा गया तथा आरोपी राम जाने फरार है जिसकी पतासाजी की जा रही है। गिरफ्तार आरोपी/अपचारियों की निशानदेही पर उनके कब्जे से चोरी की नगदी 16,030/- रूपये एवं 01 नग मोबाईल फोन जप्त किया गया है। आरोपी/अपचारियों को गिरफ्तार कर उनके विरूद्ध अग्रिम कार्यवाही किया गया।
गिरफ्तार आरोपी/अपचारी

  1. कमल उईके पिता विजय उईके उम्र 18 साल निवासी गुरूमुख सिंह नगर पचपेढ़ी नाका टिकरापारा रायपुर।
  2. दो अपचारी बालक।

Related Posts