भिलाई 03। खूबचंद बघेल विश्वविद्यालय भिलाई 03 के सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पर अज्ञात आरोपियों द्वारा किए गए जानलेवा हमला में दुर्ग पुलिस ने बड़ा एक्शन लिया है। पुलिस ने जहां 03 आरोपियों को पकड़कर जेल भेज दिया है वही फरार मुख्य तीन आरोपियों के खिलाफ लुक आउट सर्कुलर जारी किया है। वही दुर्ग पुलिस अधीक्षक जितेन्द्र शुक्ला ने फरार तीनो आरोपियों पर 10- 10 हजार रूपए की नाम की घोषणा की है।
घटना 19 जुलाई 2024 की है। सहायक प्रोफेसर पर हुए जानलेवा हमला में उसके शरीर में करीब डेढ़ दर्जन जगह फैक्चर आया है, जिसका इलाज अभी दिल्ली के चल रहा है। पुलिस इन फरार आरोपियों की सरगर्मी से तलाश कर रही है। फरार आरोपी का पोस्टर पुरानी भिलाई थाना क्षेत्र के भीड़भाड़ वाले इलाके में पुलिस द्वारा चस्पा किया गया है।
पकड़े गए तीन आरोपी इस घटना के बारे में ज्यादा कुछ पुलिस को नही बता पाए है, आरोपियों सिर्फ इतना ही बताया है की शिवम मिश्रा ने मारपीट करने लिए बुलाया था। वही इस घटना को लेकर बहुत क्षेत्र में तरह तरह की चर्चाएं हो रही। अंदाजा लगाया जा रहा है की मामला हाई प्रोफाइल है। अब इस बहुचर्चित घटना पूरी और सही जानकारी फरार आरोपियों की गिरफ्तारी के बाद ही मिल पाएगी, वही पुलिस आरोपियों की गिरफ्तारी के लिए एड़ी चोटी की जोर लगा रही है।
ज्ञात हो कि दिनांक 19.07.2024 को सहायक प्रोफेसर विनोद शर्मा पिता आरडी शर्मा उम्र 57 वर्ष निवासी 230 ग्रीन वेल्यू सिटी भिलाई जिला दुर्ग के साथ दो मोटर सायकल में सवार 06 अज्ञात अभियुक्तो के द्वारा गाली गलौज कर जान से मारने की नियत से लाठी डण्डा से मारपीट कर प्राण घातक चोटें पहुंचाई गई। आहत की ओर प्राथी हेमन्त बघेल की सूचना पर उपरोक्त अपराध क्रमांक 278/2024 धारा 109, 296, 351 (3), 3 (5) पंजीबद्ध कर विवेचना मे लिया गया है।
प्रकरण के विवेचना क्रम मे मोटर सायकल सवार 06 अभियुक्तो में से तीन अभियुक्त (1) प्रिंस पाण्डेय उर्फ प्रसून पाण्डेय पिता कृष्ण कुमार पाण्डेय उम्र 27 वर्ष निवासी रीवा (मप्र), (02) अमन उर्फ उत्कर्ष द्विवेदी पिता अनिल द्विवेदी उम्र 23 वर्ष निवासी रीवा (मप्र), (03) करण पाठक उर्फ कर्ण पिता नागेंद्र प्रसाद पाठक उम्र 21 वर्ष निवासी जिला रीवा (मध्यप्रदेश) को दिनांक 19.08.2024 को गिरफ्तार किया गया है।
अभियुक्तो की गिरफ्तारी दिनांक 19.08.2024 के दिन से घटना मे शामिल 03 अभियुक्त रोहित पाण्डेय, रोहन उपाध्याय, ध्रव विश्वकर्मा एवं आपराधिक षड्यंत्रकारी अभियुकगण (1) प्रोबीर शर्मा पिता ओम प्रकाश शर्मा उम्र 37 वर्ष निवासी ब्लॉक एफ फ्लैट नंबर 404 विठ्ठलपुरम उमदा रोड भिलाई 03.
(2) मुकेश मिश्रा उर्फ शिवम मिश्रा पिता अन्नपूर्णा मिश्रा उम्र 37 वर्ष एचआईजी डुप्लेक्स डीलक्स 32 फेस 1 कबीर नगर टाटीबंध रायपुर.
(3) धीरज कुमार वस्त्रकार उर्फ धीरू पिता राम वस्त्रकार उम्र 35 वर्ष ब्लॉक एफ फ्लैट नंबर 501 विठ्ठलपुरम उमदा रोड भिलाई 03.
(04) रोहित उर्फ रंजीत पाण्डेय पिता संतोष उर्फ साधू उम्र 27 वर्ष निवासी सुरा टोला घुईरिहा थाना मनगंवा जिला रींवा (मध्यप्रदेश)
(05) ध्रुव विश्वकर्मा पिता कमलेश विश्वकर्मा उम्र 24 वर्ष नियासी इतोरा ओवर ब्रिज बाईपास के पास थाना विश्व विद्यालय जिला रीवा (मध्यप्रदेश)
(06) रोहन उपाध्याय उर्फ छोटू पिता अर्जुन उपाध्याय उम्र 20 वर्ष निवार्सी बेलवा थाना मनगंवा जिला रीवा (मध्यप्रदेश)


















