दुर्ग। कलेक्टर ऋचा प्रकाश चौधरी ने कलेक्टोरेट परिसर से उल्लास नवभारत साक्षरता रथ को हरी झण्डी दिखाकर रवाना किया। इस रथ के माध्यम से जन-जन तक उल्लास नवभारत साक्षरता का यह संदेश पहुंचाया जाएगा ताकि जिले के 15 वर्ष से अधिक आयु वर्ग के सभी असाक्षर लोगों को बुनियादी साक्षरता एवं संख्या ज्ञान कराकर डिजिटल युग के लिए तैयार कर शिक्षा के प्रति जागरूक किया जाएगा।
उल्लेखनीय है कि अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता दिवस 08 सितम्बर 2024 के उपलक्ष्य में जिले में 01 सितम्बर से 08 सितम्बर 2024 तक अंतर्राष्ट्रीय साक्षरता सप्ताह का आयोजन किया जा रहा है।
इस दौरान उल्लास नवभारत कार्यक्रम अंतर्गत असाक्षर लोगों को शिक्षा के प्रति जागरूक किया जा रहा है। इस अवसर अपर कलेक्टर अरविंद एक्का, जिला शिक्षा अधिकारी अरविंद मिश्रा, कार्यक्रम की जिला नोडल अधिकारी डॉ. पुष्पा पुरुषोत्तम, सहायक संचालक अमित घोष एवं अन्य जिला स्तरीय अधिकारी उपस्थित थे।
विज्ञप्ति निरस्त: नगर पालिक निगम भिलाई क्षेत्र अंतर्गत वार्ड क्रमांक 26 आंगनबाड़ी केन्द्र सुन्दर नगर 01 के रिक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता पद पूर्ति हेतु 17 जुलाई 2024 तक आवेदन आमंत्रित की गई थी। परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना भिलाई 01 के अनुसार उक्त आंगनबाड़ी कार्यकर्ता का पद आंगनबाड़ी सहायिकाओं से पदोन्नति से भरा जाना है। अतएव इस संबंध में पूर्व जारी विज्ञप्ति निरस्त कर दी गई है।
दावा आपत्ति 13 सितम्बर तक आमंत्रित: एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी द्वारा एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी द्वारा 23 जुलाई से 6 अगस्त 2024 तक आंगनबाड़ी कार्यकर्ताओं के 02 रिक्त पदों पर नियुक्ति हेतु आवेदन आमंत्रित किया गया था।
एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी से प्राप्त जानकारी अनुसार अंतिम तिथि उपरांत प्राप्त आवेदनों की स्कूटनी कर निर्धारित मापदण्ड के आधार पर अनुमोदित अंतरिम मूल्यांकन पत्रक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी एवं नगर पालिक निगम दुर्ग के कार्यालय परिसर में चस्पा कर दी गई है।
उक्त अंतरिम मूल्यांकन पत्रक में वरीयता/प्राथमिकता के संबंध में किसी आवेदिका को दावा-आपत्ति हो तो 04 सितम्बर 2024 से 13 सितम्बर 2024 तक कार्यालय परियोजना अधिकारी एकीकृत बाल विकास परियोजना दुर्ग-शहरी में कार्यालयीन समय में दावा आपत्ति प्रस्तुत कर सकते हैं। उक्त तिथि के उपरांत प्राप्त दावा आपत्ति पर विचार नही किया जाएगा।
















