लड़की के साथ शादी का झांसा देकर बलात्कार करने वाला आरोपी चढ़ा पुलिस के हत्थे…सुने घर का फ़ायदा उठाकर करता था लड़की के साथ बलात्कार, गर्भवती होने पर कर दिया शादी से इंकार…
बलरामपुर। प्रार्थी ने थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराया कि उसकी पड़ोस के घर में आरोपी का आना जाना था घटना के समय परिजन काम करने बाहर गये हुए थे घर में लड़की के साथ छोटा भाई रहता था आरोपी जब जब पड़ोसी के घर आता तो लड़की को अकेली पाकर शादी का झांसा देकर बलात्कार करता था जब लड़की गर्भवती हो गई तो आरोपी शादी करने से इंकार कर दिया।
परिजन को पता चला पूछने पर परिजन को घटना के बारे में पूरी बात बताई परिजन के साथ थाना आकर रिपोर्ट दर्ज कराई जिस पर थाना चलगली में अपराध क्रमांक 48/24 धारा 376(2)(ढ) क़ायम का विवेचना में लिया गया।
मामले कि गंभीरता को देखते हुये पुलिस अधीक्षक बलरामपुर के द्वारा आरोपी की शीघ्र पतासाजी कर गिरफ्तार करने निर्देशित किया गया। वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठीत कर आरोपी की पतासजी के लिए चदौरा सूरजपुर रवाना होकर आरोपी की पता साजी कि जा रही थी।
02 दिनों तक आरोपी गिरफ़्तारी के डर से लुकछिप रहा था जिसे टेक्निकल टीम के मदद व मुखबिर कि सहायता से पकड़कर न्यायायिक रिमांड पर भेजा गया।
गिरफ्तार आरोपी- अमर भुईहर पिता रामधानी भुईहर उम्र 35 साल सा.ग्राम रामपुर थाना चंदौरा ज़िला सूरजपुर
















