BREAKING

खास खबरछत्तीसगढ़फीचर्ड

चोरी का माल बरामदगी एवं जप्ती के लिए जाते 02 आरोपी हथकड़ी छुड़ाकर हुए फरार: 02 पुलिसकर्मी निलंबित, 02 लाइन अटैच

वाहन के पीछे बैठे आर.क. 394 अशोक एक्का की लापरवाही से हथकड़ी को जोर से अचानक खींचकर दोनों आरोपी गाड़ी से कूदकर खेत के मेड़ होते हुए जंगल की ओर भाग गये…

 

जशपुर। थाना कांसाबेल में दर्ज धारा 379 भा.द.वि. के 02 आरोपियों से चोरी का माल बरामदगी एवं जप्ती हेतु थाना कांसाबेल के स.उ.नि. राजेश यादव के नेतृत्व एवं हमराह में प्र. आर. 94 जोस्टीन तिर्की, आर. 394 अशोक एक्का एवं नगर सैनिक 41 जोगेन्द्र यादव के साथ वाहन में रवाना हुए थे।

एक आरोपी के घर से माल मशरूका बरामदगी पश्चात् दूसरे आरोपी के घर माल मशरूका बरामदगी हेतु जा रहे थे कि कुछ दूर जाने के बाद रास्ते में वाहन के पीछे बैठे आर.क. 394 अशोक एक्का की लापरवाही से हथकड़ी को जोर से अचानक खींचकर दोनों आरोपी गाड़ी से कूदकर खेत के मेड़ होते हुए जंगल की ओर भाग गये।

इस कार्यवाही में अत्यंत लापरवाही बरतने वाले स.उ.नि. राजेश यादव, आर.क. 394 अशोक एक्का को निलंबित कर रक्षित केंद्र जशपुर संबद्ध किया गया है।

साथ में रहे प्र. आर. 94 जोस्टीन तिर्की को रक्षित केंद्र जशपुर संबद्ध एवं नगर सैनिक 41 जोगेन्द्र यादव को नगर सेना कार्यालय जशपुर में सम्बद्ध किया गया है।

इस प्रकरण के फरार आरोपियों के नाम:-
1- महेंद्र साय।
2-सूरज यादव।

Related Posts