BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

नाबालिग साली से जबरदस्ती दुष्कर्म करने वाला आरोपी जीजा गिरफ्तार, साली को घर में अकेला पाकर दिया घटना को अंजाम

नाबालिग साली से दुष्कर्म करने के मामले में पुलिस की कार्यवाही…साली को घर में अकेला पाकर उससे दुष्कर्म करने के आरोपी रामनारायण ठाकुर को पत्थलगांव पुलिस ने सीतापुर क्षेत्र से किया गिरफ्तार, भेजा गया जेल…

जशपुर। दिनांक 30.08.2024 के दोपहर में 17 वर्षीय नाबालिग पीडिता अपने घर का दरवाजा बंद करके आराम कर रही थी, इसी दौरान पड़ोस गांव का रहने वाला रामनारायण ठाकुर इसके घर में अकेला होना जानकर जबरदस्ती घर में प्रवेश किया एवं पानी पीने के लिये मांगा।

इसके बाद वह पीड़िता को जबरदस्ती एक दूसरे कमरे में ले जाकर दुष्कर्म किया एवं वहां से फरार हो गया। आरोपी पूर्व से इसके घर में आना-जाना करता था। आरोपी पीड़िता का रिश्ते में जीजा लगता है।

रिपोर्ट पर थाना पत्थलगांव में धारा 64(1), 332(ख) बी.एन.एस. एवं धारा 4 पाॅक्सो एक्ट का अपराध दर्ज कर विवेचना में लिया गया। आरोपी रामनारायण ठाकुर घटना घटित कर फरार चल रहा था।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा आरोपी की तत्काल पतासाजी एवं गिरफ्तारी हेतु एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल के नेतृत्व में टीम गठित कर फरार आरोपी की सरगर्मी से पतासाजी की जा रही थी।

विवेचना दौरान मुखबीर सूचना पर कार्यवाही करते हुये सीतापुर क्षेत्र से उक्त आरोपी को गिरफ्तार किया गया, पूछताछ में उक्त आरोपी ने अपराध घटित करना स्वीकार किया है।

आरोपी रामनारायण ठाकुर उम्र 43 साल निवासी खारढोढ़ी थाना पत्थलगांव के विरूद्ध अपराध सबूत पाये जाने पर उसे दिनांक 01.09.2024 को गिरफ्तार कर न्यायिक अभिरक्षा में भेजा गया है।

प्रकरण की विवेचना कार्यवाही एवं आरोपी की गिरफ्तारी में एसडीओपी पत्थलगांव ध्रुवेश कुमार जायसवाल, निरीक्षक विनित पाण्डेय, आर. 383 आषीशन प्रभात टोप्पो, आर.क्र. 546 ताराचंद मिरेन्द्र की महत्वपूर्ण भूमिका रही है।

पुलिस अधीक्षक शशि मोहन सिंह द्वारा कहा गया है कि:- ”प्रकरण अत्यंत संवेदनशील है, इस प्रकरण में फरार आरोपी रामनारायण ठाकुर को सीतापुर क्षेत्र से गिरफ्तार किया गया है, गिरफ्तारी टीम में शामिल अधि./कर्मचारियों को नगद ईनाम से पुरष्कृत किया गया है।

Related Posts