सिविल लाइंस में चल रहे स्पा सेंटर का पुलिस ने भंडाफोड़ किया है. पुलिस ने यहां से करीब 20 लोगों को पकड़ा है. जिनमें 13 लड़कियां और 7 लड़के हैं. इनमें एक लड़की युगांडा की भी है…
प्रयागराज (ए)। स्पा सेंटर की आड़ में चल रहे सेक्स रैकेट का भंडाफोड़ करते हुए युगांडा की एक महिला समेत 20 लोगों को गिरफ्तार किया गया है. पुलिस उपायुक्त दीपक भूकर ने बताया कि सिविल लाइंस और महिला थाना पुलिस ने शुक्रवार देर रात एक गुप्त सूचना के आधार पर संयुक्त अभियान चलाया, जिसमें सिविल लाइंस बस स्टैंड के पास पी-स्क्वायर मॉल में कई स्पा सेंटरों को निशाना बनाया गया।
इस स्पा सेंटर को लेकर पुलिस को काई प्रकार की शिकायतें मिल रही थीं. ऐसे में शनिवार को दिन ढलते ही जैसे ही अंधेरा हुआ, वैसे ही पुलिस ने अपनी टीम क साथ छापेमारी की. एक साथ कई पुलिसकर्मियों को देख पूरे बिल्डिंग में थोड़ी देर के लिए अफरा तफरी मच गई।
डीसीपी दीपक भूकर के मुताबिक इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही थीं. सिविल लाइंस बस अड्डे के पास बनी बिल्डिंग में चल रहे चार स्पा सेंटर में पुलिस ने छापेमारी करते हुए कुल 20 लोगों को पकड़ा है. जिसमें 13 लड़कियां और 7 लड़के हैं. इनमें एक लड़की युगांडा की भी है. बिल्डिंग के दूसरे प्लोर पर कई स्पा सेंटर लंबे समय से चल रहे थे. सिविल लाइंस पुलिस को जानकारी मिली कि इन स्पा सेंटरों में अनैतिक गतिविधियां संचालित हो रही है।
इसके बाद पुलिस ने पूरी तैयारी के साथ चार स्पा सेंटरों में छापेमारी की. पकड़े गए सभी लड़के और लड़कियों का प्रयागराज के मेडिकल कॉलेज में टेस्ट कराया गया है.डीसीपी भूकर ने बताया कि जिले में इस तरह के जीतने भी स्पा सेंटर चल रहे हैं. उन सभी के खिलाफ एक्शन लिया जाएगा।
शुक्रवार शाम साढ़े तीन बजे के करीब सोशल मीडिया प्लेटफाॅर्म ‘एक्स’ पर प्रयागराज पुलिस को टैग करते हुए एक यूजर ने एक्स कर आरोप लगाया कि सिविल लाइंस में स्पा सेंटर की आड़ में सेक्स रैकेट चलाए जा रहे हैं।
इनमें विदेशी मूल की महिलाओं को भी रखा गया है। एक्स में एक वीडियो भी पोस्ट किया गया जिसे स्पा सेंटर का बताया गया। इसमें वीडियो बनाने वाले युवक की कुछ लाेगों से नोकझोंक की बात सुनाई देती है और एक विदेशी समेत कुछ महिलाएं भी दिखती हैं।
एक्स की जानकारी अफसरों तक पहुंची तो हड़कंप मच गया और इसके बाद देर शाम रोडवेज बस अड्डे के ठीक बगल स्थित पी स्क्वॉयर मॉल में छापा मारा गया। यहां चार स्पा सेंटरों में पुलिस के पहुंचते ही अफरातफरी मच गई।
















