जहां तीनों का उपचार चल रहा था, जिनकी 31.08.2024 की रात्रि इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है, पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है…
जांजगीर चांपा। दिनांक 30.08.2024 की रात्रि में (1) पंचराम पिता स्वर्गीय कपिल यादव उम्र 65 वर्ष, (2) दिनेश नंदनी यादव पति पंचराम यादव 55 वर्ष, (3) सूरज यादव पिता पंचराम यादव 27 वर्ष, (4) नीरज यादव पिता पंचराम यादव 32 वर्ष सभी निवासी वार्ड नंबर 10 बोधा तालाब के पास शारदा चौक थाना सिटी कोतवाली जांजगीर ने अज्ञात कारण से जहर सेवन किया है।
जिन्हें दिनांक 30.08.2024 को ही जिला अस्पताल मे इलाज हेतु भर्ती किया गया था। जहां से CIMS अस्पताल बिलासपुर रिफर कर दिया गया था।
सिम्स अस्पताल में नीरज यादव उम्र 32 वर्ष की दिनांक 31.8.2024 को इलाज के दौरान मृत्यु हो गई है शेष तीनों को आरबी अस्पताल रिंग रोड नंबर 2 महाराणा प्रताप चौक में इलाज हेतु भर्ती किया गया।
जहां तीनों का उपचार चल रहा था। जिनकी 31.08.2024 की रात्रि इलाज के दौरान तीनो मृत्यु हो गई है। पुलिस के द्वारा मर्ग कायम कर जांच की जा रही है। जांजगीर चांपा पुलिस अधीक्षक विवेक शुक्ला के चारो की मौत की पुष्टि की है।
















