BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

देर रात एसएसपी डॉ. संतोष सिंह निकले रात्रि गश्त पर: कई थानों का किया औचक निरीक्षण, कई होटल के मैनेजर व अन्य पर हुई कार्यवाही

रायपुर। एसएसपी डॉ.संतोष सिंह रायपुर रात्रि गश्त पर देर रात निकल अचानक थाना माना, गंज, क्राइम ऑफिस व सिविल लाईन थाने पहुंचे। उन्होंने नाइट पैट्रोलिंग, पंडरी बस स्टैंड और अन्य चेक पॉइंट का जायजा लिया।

इसके पूर्व उनके निर्देश पर वीआईपी रोड पर एक विशेष एसपी क्रैक टीम द्वारा अधिकृत समय से ज्यादा देर तक खुले बार और रेस्टोरेंट को चेक किया गया।

ऐसे कई होटल व रेस्टोरेंट – फ्लोरेंस, शीतल जूक, देशी ठाट, एफटीबी, स्काई लाउंज के मैनेजर और अन्य को अवैधानिक कार्यों में पाए जाने पर उनको थाने लाकर आबकारी एक्ट और प्रतिबंधात्मक कार्यवाही किया गया।

कार्यवाही के दौरान सीएसपी सिविल लाईन अनुराग झा और सीएसपी आजाद चौक अमन झा पुलिस बल के साथ देर रात तक चेकिंग करवाते रहें।

Related Posts