BREAKING

घर-परिवारफीचर्ड

राशिफल 31 अगस्त: मकर राशि वालों माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा

पंचांग के अनुसार आज शनिवार, 31 अगस्त 2024 के दिन भाद्रपद माह त्रयोदशी तिथि रहेगी. आज पुष्य और आश्लेषा नक्षत्र रहेगा. साथ ही वरीयान और परिघ योग भी रहेगा. राहुकाल  सुबह 09  बजकर 19  मिनट से 10 बजकर 53 मिनट तक है. चंद्रमा का संचार कर्क राशि पर होगा. ग्रह-नक्षत्रों की स्थिति के अनुसार, आज वृषभ के लिए दिन अच्छा है. तुला वाले प्रॉपर्टी विवाद में फंस सकते हैं. वहीं धनु की आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. ज्योतिषी से आज का दिन मेष से लेकर मीन सभी 12 राशियों के लिए कैसा रहेगा, जानें आज का राशिफल-

 

मेष राशि (Aries Horoscope Today)
आपको मानसिक तनाव से मुक्ति मिलेगा और कोई पुराना काम आज पूर्ण हो जाएगा. स्वास्थ्य ठीक-ठाक रहेगा और व्यापार-व्यवसाय के लिए कार्य योजना बना सकते हैं, जिसमें सफलता मिलेगी. परिवार में कुछ बातों को लेकर मतभेद हो सकते हैं. पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने का प्लान बन सकता है.

वृषभ राशि (Taurus Horoscpe Today)
आज का दिन अच्छा रहने वाला है. नया वाहन मकान खरीदने का प्लान कर सकते है. स्वास्थ्य ठीक रहेगा. किसी कार्य विशेष के कारण लंबी यात्रा पर जाना पड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में लाभ के योग बनेंगे. परिवार में कोई सुखद समाचार प्राप्त होगा.

मिथुन राशि (Gemini Horoscope Today)
आज यात्रा आदि में वाहन संभालकर चलाएं नहीं तो दुर्घटना आदि हो सकती है. स्वास्थ्य में आज गिरावट महसूस करेंगे. मौसमी बीमारियों की चपेट में आ सकते हैं. किसी नए कार्य की शुरुआत आज ना करें, नुकसान हो सकता है. शेयर मार्केट में बड़ा निवेश करने से बचें, परिवार में पत्नी व बच्चों से मतभेद हो सकते हैं.

कर्क राशि (Cancer Horoscope Today)
आप व्यर्थ के विवाद में फंस सकते हैं, इसलिए अपनी वाणी पर संयम रखें. स्वास्थ्य आपका ठीक रहेगा. परिवार में किसी का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में कोई बड़ा लेनदेन ना करें, हानि की संभावना है. न्यायालय पक्ष में चल रहे प्रकरण में आपको लाभ प्राप्त होगा.

सिंह राशि (Leo Horoscope Today)
कुछ बातों के चलते मानसिक तनाव से गुजर सकते हैं. परिवार में व कार्य क्षेत्र में है विपरीत परिस्थिति का सामना करना पड़ सकता है. सहयोगी वर्ग आपका साथ छोड़ सकते हैं. प्रॉपर्टी संबंधी विवाद भी आज सामने आ सकता है.

कन्या राशि (Virgo Horoscope Today)
आपका दिन अच्छा रहेगा. यदि नए काम के लिए कोई प्लानिंग मन में चल रही है तो उसका शुभारंभ कर सकते हैं. सफलता प्राप्त होगी. व्यापार-व्यवसाय में बड़ी साझेदारी आज हो सकती है, जिससे आगामी समय में लाभ मिलेगा. परिवार में पत्नी के स्वास्थ्य में सुधार होगा, मांगलिक कार्य के योग बनेंगे.

तुला राशि (Libra Horoscope Today)
किसी प्रॉपर्टी संबंधी विवाद में फंस सकते हैं. थोड़ी सी लापरवाही आपको बड़ा नुकसान पहुंचा सकती है, सतर्क रहें और वाहन आदि के चलाने में सावधानी बरतें. परिवार में किसी बुजुर्ग व्यक्ति का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. कार्य की अधिकता के कारण, भागदौड़ से शारीरिक थकावट महसूस करेंगे. पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर जाने की प्लानिंग हो सकती है.

वृश्चिक राशि (Scorpio Horoscope Today)
आज आप कुछ बातों को इग्नोर करें नहीं तो पारिवारिक संबंध में मतभेद बढ़ सकते हैं. आप कोई पुराने पारिवारिक विवाद में फिर से फंस सकते हैं, जिस कारण मन अशांत रहेगा. कोई नया व्यापार-व्यवसाय का मन बन सकता है. साझेदारी में सावधानी बरतें.

धनु राशि (Sagittarius Horoscope Today)
आज आप पत्नी और बच्चों के साथ कहीं बाहर की यात्रा पर जा सकते हैं. दिन अच्छा रहने वाला है. परिवार के साथ मौज मस्ती के पल बिताएंगे. मौसमी बीमारियों के चलते पत्नी व बच्चों का स्वास्थ्य बिगड़ सकता है. व्यापार-व्यवसाय में नई पार्टनरशिप के योग बन रहे हैं. कोई बड़ा लेनदेन या बड़ी डील मिल सकती है, जिससे आर्थिक स्थिति में सुधार होगा.

मकर राशि (Capricorn Horoscope Today)
माता-पिता और पत्नी के बीच विवाद हो सकता है, जिस कारण मन अशांत रहेगा. हो सकता है पत्नी आपको फैमिली के लिए कोई बड़ा डिसीजन लेने के लिए मजबूर करे. व्यापार-व्यवसाय में आर्थिक स्थिति अच्छी रहेगी. नए प्रोजेक्ट में आप साझेदार हो सकते हैं. नया भवन या वाहन खरीदने का विचार बन सकता है.

कुंभ राशि (Aquarius Horoscope Today)
व्यवसाय में अपने पार्टनर से सावधान रहें, हो सकता है कोई आपके विरुद्ध बड़ा षड्यंत्र करे जिस कारण आर्थिक नुकसान उठाना पड़ सकता है. स्वास्थ्य को लेकर गंभीर रहें. सेहत बिगड़ सकती है. बाहर की यात्रा आदि के योग बन रहे हैं. पत्नी व बच्चों के साथ आप कहीं नया मकान लेने का विचार बना सकते हैं.

मीन राशि (Pisces Horoscope Today)
परिवार में कोई व्यक्ति धार्मिक यात्रा पर जा सकता है. काम की अधिकता भाग दौड़ के कारण स्वास्थ्य में कुछ नमी बनी रहेगी. पत्नी से वाद-विवाद हो सकता है. व्यापार व्यवसाय में कोई बड़ी डील आपके हाथ से निकल सकती है, जिस कारण आर्थिक नुकसान हो सकता है. वाद-विवाद से दूर रहें और वाणी पर संयम रखें.

साभार: एबीपी न्यूज

Related Posts