BREAKING

छत्तीसगढ़फीचर्ड

जंगल में जुआ खेलने वाले 6 जुआड़ी चढ़े पुलिस के हत्थे: 11 मोटर सायकल, 05 मोबाइल और नगदी सहित 07 लाख का जुमला बरामद

जंगल में जुआ खेलने वाले 6 जुआरियों को पकड़ कर 44850 रु नगदी रक़म 11 नग मोटर साइकिल एवं 5 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 700000.00 (सात लाख रू) जप्त…

*🔻

कोरबा। पुलिस अधीक्षक सिद्धार्थ तिवारी द्वारा अवैध गतिविधियों एवं असामाजिक तत्वों के विरुद्ध कठोर कार्यवाही करने के निर्देश सभी थाना प्रभारियों को दिया गया है, उक्त निर्देश पर अतिरिक्त पुलिस अधीक्षक यूबीएस चौहान, नगर पुलिस अधीक्षक कोरबा भूषण एक्का एवं नगर पुलिस अधीक्षक रवींद्र कुमार मीणा के मार्गदर्शन में थाना प्रभारी उरगा प्रेमचंद साहू के नेतृत्व में चिचोली जंगल में जुआ खेलने वालों को पकड़ने में सफलता प्राप्त हुई है।

मुखबिर सूचना प्राप्त हुआ था कि चिचोला जंगल में कुछ लोग रुपये पैसों का दांव लगाकर 52 पत्ती ताश जुआ खेल रहे हैं, उक्त सूचना को तत्काल संज्ञान में लेते हुए वरिष्ठ अधिकारियों के मार्गदर्शन में टीम गठित कर चिचोला रोड से 2 कि.मी. जंगल के अंदर जुआ फड़ में रेड की कार्यवाही की गई।

पुलिस को देखकर जुआरी भागने लगे जिन्हें दौड़ाकर पुलिस टीम द्वारा 6 जुआरियों को पकड़ने में सफलता मिली है। जुआ फड़ से नगदी रक़म 44850.00 एवं 11 मोटर साइकिल तथा 5 नग मोबाइल जुमला क़ीमती 700000.00 (सात लाख रू) को बरामद कर जप्त किया गया है। अन्य जुआरी जो पुलिस टीम को देखकर भागे है, उनका पता तलाश किया जा रहा है।

थाना उरगा ज़िला- कोरबा (छ.ग.)
अपराध क्रमांक 315/2024, धारा 5 जुआ अधिनियम

नाम आरोपी:
(1) अंकित महंत पिता कौशल महंत उम्र 39 वर्ष निवासी त्रिमूर्ति टॉकीज़ के पास चाँपा ज़िला जाँजगीर चाँपा
(2) रामकिशोर राठौर पिता देवी प्रसाद राठौर उम्र 62 वर्ष साकिन नूतन कालोनी जाँजगीर चाँपा
(3) अशोक पंडा पिता लक्ष्मीधर पंडा उम्र 49 वर्ष साकिन थानापारा चाँपा।

(4) दिनेश कुमार टंडन पिता छातराम टंडन उम्र 40 वर्ष साकिन बरबसपुर कर्रानाला ज़िला कोरबा
(5) मुकेश मेहरा पिता पंचराम मेहरा उम्र 24 वर्ष साकिन चेकपोस्ट बॉल्को
(6) उपेन्द्र राठौर पिता रामचंद्र राठौर उम्र 48 वर्ष साकिन वार्ड क्र 12 जाँजगीर.

जप्त वाहन
(1)Splender Plus..c.g.12BB.3921
(2)CB.Z.cg11ck.3961
(3)Honda110..sold..
(4)Paisson..cg11BE.5797
(5) Honda. SP .cg11BG.3362..
(6) Paisson pro..cg11at.9660.
(7) Splender smart..cg11AF2118..
(8) Paisson.X.pro..cg04LM 8932..
(9)Hero splendor Plus..cg..11BD.4622
(10)Hero HF.. deluxe..cg11ax3115.
(11)Honda sp..shine..cg11az..9071

Related Posts